राकेश टिकैत के गिरफ्तार होने की अफवाह, ​बोले- मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं, अभी सब ठीक है

नई दिल्ली, जून 26: किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने के मौके पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर धरना स्थल पर मौजूद हैं। आज वहां उनके गिरफ्तारी की अफवाह उड़ी। किसान एकता मोर्चा नाम के एक ट्विटर हैंडल से ऐसा ट्वीट किया गया। जिस पर दिल्ली पुलिस ने उसे फेक न्यूज बताया। वहीं, शनिवार दोपहर राकेश टिकैत ने भी इस अफवाह पर प्रतिक्रिया दी। टिकैत ने कहा, "मेरी गिरफ्तारी की खबरें भ्रामक हैं। मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं और सब ठीक है।"

Recommended Video

    Farmers Rally: Rakesh Tikait ने अपनी गिरफ्तारी की अफवाह पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    BKU farmers leader rakesh tikait on rumours, Says- I am at ghazipur border

    राज्यपालों को दे रहे ज्ञापन
    बता दिया जाए कि, विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े लोग आज देशभर में राज्यपालों को अपने आंदोलन से जुड़े ज्ञापन सौंप रहे हैं। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिए जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की ओर से कहा गया है कि, राज्यपालों को ज्ञापन देशभर में सौंपे जाएंगे। गाजीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर पर बीकेयू की युवा विंग के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि, हम आज देश भर के राज्यपालों (नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए) को ज्ञापन सौंपेंगे। हालांकि, इस दौरान संयम पूरा बरतेंगे और आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा।

     rakesh tikait

    किसान प्रदर्शकारियों के प्रदर्शन तेज
    हरियाणा में सोनीपत, पंचकूला और बहादुरगढ़ समेत कई जिले एवं शहरों में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए राज्यपाल के आवास की ओर मार्च निकालने के लिए प्रदर्शनकारी पंचकूला में गुरुद्वारा नाडा साहिब के पास एकत्र हुए। जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद हो गया। पंचकूला के डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि, हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल है। हम शांति से स्थिति से निपटने की कोशिश करेंगे। हांडा ने यह भी कहा कि, हमें उम्मीद है कि आज के सभी कार्यक्रम बिना किसी उल्लंघन के आयोजित किए जाएंगे।

    news

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+