कांग्रेस से 6 साल के लिए निकाली गईं बरखा शुक्ला भाजपा में शामिल

एमसीडी चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली के बाद बरखा शुक्ला के भाजपा में जाने से कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली। दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। एमसीडी चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली के बाद बरखा शुक्ला के भाजपा में जाने से कांग्रेस को लगातार दूसरा झटका लगा है। बरखा शुक्ला ने हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

barkha shukla

बरखा शुक्ला ने अजय माकन पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अजय माकन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी। बरखा ने कहा कि एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए। इसपर जब उन्होंने राहुल गांधी से बात करनी चाही तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। बरखा शुक्ला ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाए थे

इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। हाल ही में दिल्ली के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली भी भाजपा में शामिल हुए हैं। लवली ने भी अजय माकन पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि माकन अपनी सुविधा के हिसाब से काम कर रहे हैं। एमसीडी चुनाव के बीच लवली के बाद बरखा शुक्ला के भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ये भी पढ़ें- MCD चुनाव: सर्वे में बीजेपी को मिल रही हैं 195 सीटें, आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+