Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MCD चुनाव: सर्वे में बीजेपी को मिल रही हैं 195 सीटें, आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान

ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को कुल 27.5 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं जो कि 2015 के विधानसभा चुनावों मिले वोट से 55 फीसदी कम है।

नई दिल्ली। नगर निगम (MCD) चुनाव में बीजेपी एक बार फिर डंका बजाती दिख रही है। चुनाव से पहले आए दो ओपिनियन पोल में से एक में बीजेपी को 272 में से 195 और दूसरे में 179 सीटें मिलती दिख रही हैं। चुनाव में कांग्रेस तीसरे और आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर दिख रही है। एमसीडी चुनाव रविवार को होने हैं।

AAP को 55 सीटें मिलने का दावा

AAP को 55 सीटें मिलने का दावा

आम आदमी पार्टी को एक ओपिनियन पोल में 55 सीटें मिल रही हैं तो दूसरे में 45 सीटें तक मिलने का दावा किया जा रहा है। न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के लिए किए ओपिनियन पोल में VMR ने बताया कि बीते 10 सालों से एमसीडी में राज कर रही बीजेपी को 195 सीटें मिलेंगी।

हर निगम में बीजेपी आगे

हर निगम में बीजेपी आगे

एबीपी न्यूज के लिए किए सीवोटर के ओपिनियन पोल में बीजेपी उत्तरी नगर निगम 76 से 104 सीटें, दक्षिण नगर निगम में 60 से 104 सीटें और पूर्वी नगर निगम में 43 से 64 सीटें जीत सकती है। READ ALSO: 'लाल बत्ती' युग का अंत: जानिए, इससे कैसे पुलिस को मिलेगी मदद

AAP का हाल बेहाल

AAP का हाल बेहाल

सीवोटर के ओपिनियन पोल में ही सामने आया है कि आम आदमी पार्टी उत्तर निगम में 13 दक्षिण में 21 और पूर्व में 11 सीटें ही जीत रही है। VMR का दावा है कि AAP सिर्फ 15 सीटें जीतेगी जबकि एबीपी न्यूज के मुताबिक, AAP को कुल 26 सीटें मिल रही हैं।

बीजेपी को मिल रहे हैं 49 फीसदी वोट

बीजेपी को मिल रहे हैं 49 फीसदी वोट

सीवोटर के ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को कुल 27.5 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं जो कि 2015 के विधानसभा चुनावों मिले वोट से 55 फीसदी कम है। दावा किया जा रहा है कि बीजेपी करीब 49 फीसदी वोट हासिल कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+