दिल्ली: 'भले ही मुझे जेल में डाल दो, AAP जेल से भी जीत जाएगी', PM मोदी पर गरजे CM अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal Hits PM Modi: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AAP के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। क्योंकि आप तेजी से बढ़ रही है।

आप के नेताओं को फर्जी मामले में जेल में बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी और पीएम मोदी आप के खिलाफ नहीं जीत सकते हैं। इसलिए स्वाभाविक रूप से वे साजिश रच रहे हैं।

भले ही मुझे जेल में डाल दो, AAP जेल से भी जीत जाएगी: केजरीवाल

असल शराब घोटाला तो गुजरात में हो रहा- सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली शराब नीति घोटाला भी एक साजिश है। फर्जी घोटाले में हमारे नेताओं को जेल में बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा और असल घोटाला तो गुजरात में हो रहा है। वहां इतने लोगों की मौत हो चुकी है।

हमारे नेताओं को फर्जी शराब घोटाले में किया गया गिरफ्तार- सीएम केजरीवाल

लेकिन हमारे नेताओं मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर को फर्जी शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। ये लोग मुझे भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी और पीएम मोदी का इरादा दिल्ली में आप सरकार को गिराना है।

पीएम मोदी दिल्ली में अपनी सरकार बनाना चाहते हैं- सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी दिल्ली में अपनी सरकार बनाना चाहते हैं। इसलिए वे दिल्ली में आप की सरकार को गिराना चाहते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि हमें चुनाव के जरिए नहीं हरा सकते। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भले ही वे मुझे जेल में डाल दें, लेकिन आप जेल से भी जीत जाएगी।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर दिल्‍ली में जहरीले झाग से भरी यमुना नहीं आएगी नजर, केजरीवाल सरकार ने की ये पहल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+