दिल्ली: 'पूरे उत्तराखंड को टाइम बम के ऊपर बैठा दिया', सिल्क्यारा टनल हादसे पर बोले सौरभ भारद्वाज

उत्तराखंड सुरंग घटना पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मैंने संदेह व्यक्त किया था कि क्या इस हादसे पर मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया था?

अब जब मैं अखबारों में खबर देख रहा हूं तो मेरा डर सच निकला। पर्यावरण मंजूरी को दरकिनार करते हुए सैकड़ों मीटर लंबी सड़कें बनाने के प्रोजेक्ट को 53 छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा गया। फिर इसे पास किया गया ताकि पर्यावरण मंजूरी की जरूरत न पड़े। ये काम केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने किया।

पूरे उत्तराखंड को टाइम बम के ऊपर बैठा दिया: सौरभ भारद्वाज

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तीन दिन पहले हमने एक शक जाहिर किया था। क्या इसके अंदर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर फॉलो किए गए थे। लेकिन अखबारों में खबर देखकर मेरा डर सच साबित हो गया।

उन्होंने कहा कि इनवायरोमेंट क्लीरियंस को बाइपास करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर रोड बनाने के प्रोजेक्ट को 53 छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा गया है। फिर इसे पास कर दिया गया। जिससे पर्यावरण मंजूरी की जरूरत न पड़े। फ्रेजाइल जोन के अंदर इतनी-इतनी लंबी और चौड़ी सड़कें बनाकर आप पूरे के पूरे पर्यावरण को ध्वस्त कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप भूस्खलन और बड़े-बड़े भू-आपदा को न्यौता दे रहे हैं। जिसकी वजह से हजारों लोगों की जान आने वाले वर्षों में जा सकती है। इसका काम भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार ने किया है। इन सरकारों ने उत्तराखंड को परमाणु बम पर बैठा दिया है।

दिल्ली मंत्री ने कहा कि यह कब फटेगा यह किसी को नहीं पता। क्योंकि आप भू-वैज्ञानिकों को नहीं सुनते। आप पर्यावरण विशेषज्ञों की नहीं सुनते। यहां तक कि आप सुप्रीम कोर्ट की भी नहीं सुनते। यह एक बहुत ही खतरनाक चीज है जो केंद्र सरकार ने की है। इसकी वजह से लोगों को नुकसान होगा, केंद्र सरकार का कुछ नहीं जा रहा।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- लोगों को उन्‍हें वोट देना चाहिए जो गरीबों के लिए काम करते है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+