दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- लोगों को उन्हें वोट देना चाहिए जो गरीबों के लिए काम करते हैं
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान चल रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत अन्य तीन राज्य मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को मतगणना के बाद आएंगे। पांच राज्यों के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

शनिवार को राजस्थान में चल रहे मतदान के बीच दिल्ली केजरीवाल सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने मतदाताओं से अपील की कि मतदान उस पार्टी को वोट दें जो गरीबों, जरूरतमंद लोगों के लिए काम करती है।
मंत्री भारद्वाज ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा द्वारा अपनी जीत को लेकर किए जा रहे दावे पर बात करते हुए कहा "दोनों पार्टियों के अपने-अपने तर्क हैं। लोगों को चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। और लोगों को उन्हें वोट देना चाहिए जो गरीबों के लिए काम करते हैं"।
मंत्री से पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिन राज्यों में भी चुनाव हो रहा है, वहां के रहने वालों को उस पार्टी को वोट देना चाहिए जो गरीब, एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए काम करते हैं। चुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं इस वजह से सीधे आम आदमी पार्टी का नाम लिए उन्होंने वोटरों को आप को गरीबों की हितैषी पार्टी बताते हुए उसे ही वोट देने की बात कही।
बता दें राजस्थान विधानसभा 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने कुल 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की कुल चार लिस्ट एक के बाद एक जारी की थी, जिसमें पार्टी न उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
#WATCH | Delhi Minister and AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "Both parties have their own arguments. People should actively participate in elections. And people should vote for them who work for the poor..." pic.twitter.com/UBDc8Pk5hy
— ANI (@ANI) November 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications