AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, सिसोदिया ने कहा-मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई एक भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत की गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पंजाब के 61 वर्षीय सांसद के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित घर और लुधियाना में कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए आम आदमी पार्टी ने ईडी को केंद्र सरकार का तोता करार दिया है।
यह भी देखें: केजरीवाल को जेल में रखने से क्या हासिल हुआ?...'जनता की अदालत' के दौरान BJP पर फायर हुए मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने X पर पोस्ट किया कि उनके सांसद, जो एक व्यवसायी भी हैं, के खिलाफ छापे उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश है। उन्होंने लिखा कि "आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है।" सिसोदिया ने आगे कहा कि आप के सदस्य न रुकेंगे, न बिकेंगे और न डरेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि तलाशी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है और यह एक भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़ी हुई है।
कौन हैं संजीव अरोड़ा? (Who is Sanjeev Arora?)
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा लुधियाना के रहने वाले हैं और क्षेत्र के बड़े कारोबारियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की याद में कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। उनके पेरेंट्स की मौत कैंसर से हुई थी। उन्होंने दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की सर्वोच्च परिषद और वेद मंदिर ट्रस्ट के गवर्निंग बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य किया है।
यह भी देखें: पंजाब पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज, विपक्ष का AAP पर निशाना, कहा- चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश












Click it and Unblock the Notifications