Delhi News: यूथ कांग्रेस का दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जानें किस मुद्दे पर हुआ सड़क पर संग्राम
Delhi News: दिल्ली में रविवार का दिन राजनीतिक हलचल के लिहाज से काफी हंगामेदार गुजरा है। अवैध बस्तियों पर बुलडोजर एक्शन के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता अलग-अलग लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मोदी सरकार 3.0 के एक साल पूरे होने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस एक साल में सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। भारत की अंतर्राष्ट्रीय साख कमजोर हुई है। बता दें कि कांग्रेस भी सरकार पर तीखा हमला बोल रही है और राहुल गांधी तो सीधे महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर ही सवाल उठा रहे हैं।
Delhi में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
मोदी सरकार के 11 साल को देश के लिए बहुत बड़ा बोझ बताते हुए यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, 'नरेंद्र मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल हर मामले में एक सरेंडर है। पीएम मोदी ने कहा था कि काला धन लाएंगे, लेकिन अब तक तक नहीं लाए। किसानों की आमदनी दोगुना करेंगे, बेरोजगारी हटाएंगे, लेकिन आज सरेंडर कर बैठे हैं।'

यह भी पढ़ें: कौन हैं गुजरात कांग्रेस नेता राजेश सोनी? 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुई गिरफ्तारी
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि हम मोदी जी से कहना चाहते हैं कि आप हमें बख्श दीजिए। आप भारत को बख्श दीजिए देश आपका ऋणी रहेगा। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने भी मध्य प्रदेश में पीएम मोदी पर सरेंडर करने का तंज कसा था। लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल पर 'नरेंद्र सरेंडर' हो गए। बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी मोदी सरकार पर हमलावर
मोदी सरकार पर इस वक्त राहुल गांधी और तेजस्वी यादव तीखा हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने एक लेख लिखकर महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों में धांधली का आरोप लगाया था। अब बिहार में उनकी बात दोहराते हुए तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस सांसद का समर्थन किया है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी बिहार में भी चुनाव में धांधली करवा सकती है। उन्होंने मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: Varanasi News: अजय राय के करीबी पर गंभीर धाराओं में केस, कांग्रेस बोली- साजिश के तहत फंसाया












Click it and Unblock the Notifications