Delhi Weather: राजधानी में ठंड प्रचंड, आज भी 'कोल्ड डे' ,घने कोहरे के चलते ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स डायवर्ट

दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today):मौसम विभाग कहा है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम जारी रहेगा और शीतलहर लोगों को तंग करेगी।

Delhi Weather

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली -NCR में इस वक्त प्रचंड सर्दी है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है, फिलहाल यहां पर 'कोल्ड डे' की स्थिति पूरी तरह से बरकरार है इसलिए लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए कहा गया है।

कई फ्लाइट्स अपने समय से काफी लेट उड़ रही हैं

कोहरे की वजह से दृश्यता में काफी कमी आई है और इसी कारण कई फ्लाइट्स अपने समय से काफी लेट उड़ रही हैं तो वहीं बहुत सारी फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया है। आज सुबह दो उड़ानें - स्पाइसजेट की उड़ान लगभग 11:45 बजे, और इंडिगो की उड़ान 2:15 बजे - दोनों को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया है। इस बारे में जानकारी हवाईअड्डे के अधिकारियों ने दी। मालूम हो कि मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण कम से कम 100 उड़ानों में देरी हुई थी, तो वहीं कई ट्रेनें भी अपने तय सीमा से काफी देर से चल रही हैं और कई ट्रेनें कैंसिंल कर दी गई है।

WEATHER

ठंड से बचने के लिए आज सुबह लोग सड़कों के किनारे आग तापते भी नजर आए। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम जारी रहेगा और शीतलहर लोगों को तंग करेगी तो वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 29 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होगी, जिससे मैदानाी इलाकों में भी मौसम करवट लेगा। उसने आज दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 378 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 388 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 382 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 378 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 374 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 377 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 383
WEATHER

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+