Delhi weather: दिल्‍ली में हल्‍की बारिश के बाद बदली आबो-हवा, AQI में थोड़ा हुआ सुधार

Delhi weather: दिल्‍ली में मंगलवार को सुबह हल्की बारिश हुई, जिसके चलते राजधानी और उसके आस-पास इलाकों में ठंड तो बढ़ गई लेकिन "एयर क्‍वालिटी" में थोड़ा सुधार हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्‍ली में आज दिन भर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को संभावित तेज हवा और बारिश की चेतावनी भी जारी की है। बारिश के चलते आने वाले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट के साथ राजधानी में कोहरे का स्तर बढ़ने की संभावना है।

Delhi weather

हल्‍की बारिश होने से दिल्‍ली की एयर क्‍वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन अभी भी एयर क्‍वालिटी 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। खासतौर पर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में AQI रीडिंग, जिसमें चांदनी चौक में 265 और ITO में 232 दर्ज की गई है।

दिल्‍ली का AQI

मंगलवार सुबह 7 बजे उपलब्ध केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार चांदनी चौक में AQI 265, ITO पर 232, लोधी रोड पर 132 और श्री अरबिंदो मार्ग पर 228 था।

दिल्‍ली का तापमान

दिल्‍ली के तापमान की बात की जाए तो मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरवरी के लिए सामान्य से अधिक है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, साथ ही आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और फिर आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी।

उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में 5 फरवरी को होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है। मौसम का उतार-चढ़ाव उत्तर भार को 8 फरवरी से प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+