Weather: बारिश के बाद दिल्ली-NCR में फिर लुढ़केगा पारा, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Weather Forecast: पिछले पांच दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर अच्छी खासी धूप निकल रही है। धूप निकलने की वजह से मौसम इस समय सुहाना हो गया है। हालांकि, बुधवार 22 जनवरी की देर रात दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई।
बारिश के बाद मौसम कुछ गिरावट देखने को मिली। साथ ही, कई राज्यों में अभी भी कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, '1-2 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

हालांकि, 24 जनवरी से तापमान गिरना शुरू होगा। आज दिल्ली में हल्के बादल के साथ बिजली कड़क सकती है। हरियाणा, पश्चिमि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल में बिजली कड़कने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और कोहरा भी देखने को मिलेगा।
इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली समेत करीब सात राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है, जिससे ठंड फिर से लौट सकती है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले पांच दिनों से धूप खिली हुई है, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
उत्तरी भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान
दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश (यूपी) में हाल ही में कई शहरों में शुष्क मौसम बना हुआ है, हालांकि कोहरे के कारण लोगों को कुछ असुविधा हुई है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है, जबकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Bihar Weather Update: पटना-आरा से छपरा तक जारी रहेगा ठंड सितम, सर्दी अभी और कंपाएगी, पढ़िए मौसम समाचार
अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति
बिहार और मध्य प्रदेश में हाल ही में मौसम सामान्य रहा है, लेकिन सुबह और रातें सर्द बनी हुई हैं। दिन में धूप खिलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में जल्द ही बारिश होने का अनुमान है, जिससे बादलों के छाए रहने से ठंड फिर से बढ़ सकती है।
जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर ताजा बर्फबारी हुई। इससे घाटी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ज़ोजिला में भी बर्फबारी दर्ज की गई।
आगामी मौसम परिवर्तन
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है। बादल छाए रहने से घाटी में रात के तापमान में वृद्धि हुई है। इस बीच, 25 जनवरी को यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, ठंड दिखाएगी असर, IMD ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications