दिल्ली: एक महीने तक कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई, बड़ा प्लांट हुआ बंद

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों को आने वाले दिनों में पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट के एक महीने के लिए बंद होने के चलते पीने के पानी सप्लाई प्रभावित होगी। बुधवार से प्रताप विहार गंगाजल प्लांट को गंगनहर की सफाई के चलते एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है।

Delhi: water supply affected for next 1 month

हर साल गंग नहर की सफाई के दौरान ये प्लांट बंद किया जाता है। इस साल भी गंगनहर सफाई के लिए एक महीने तक बंद रहेगी। जल निगम ने बताया है कि 27 सितंबर से गंगनहर बंद हो जाएगी, जिसके चलते प्लांट भी बंद कर दिया जाएगा। प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट से वसुंधरा जोन और इंदिरापुरम को पानी मिलता है।

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांस हिंडन इलाके में नगर निगम पिछले 15 दिन से नलकूपों की मरम्मत करने में लगा है, नगर निगम नलकूपों से जलापूर्ति के लिए कहता है। जिससे कि पानी की सप्लाई हो सके। नगर निगम ने बताया कि 25 अक्टूबर तक गंगनहर की सफाई के लिए पानी बंद रहेगा।

पढ़ें- 15 हजार शिक्षकों को अरविंद केजरीवाल का 'दशहरा गिफ्ट'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+