Delhi Today: BJP सरकार के 100-दिन के रिपोर्ट कार्ड पर बवाल, दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते!

Delhi Today: दिल्ली हाईकोर्ट ने आवारा कुत्तों के लिए नीति बनाकर उन्हें सड़क से हटाकर संस्थागत आश्रयों में रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश प्रतिमा देवी की याचिका पर आया, जो 200 से ज्यादा कुत्तों की देखभाल कर रही थीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के तीन साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि अब दिल्ली "चार इंजन" की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। भाजपा ने हाल ही में विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है।

पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। वह संगठित अपराध के मामले में जेल में हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार अपने 100 दिन की रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है, जबकि विपक्ष ने इसे नाकाम बताया है और बिजली संकट व महिला अधिकारों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

Delhi Today CM Rekha Gupta

'सड़क पर नहीं, संस्थागत आश्रय में हों आवारा कुत्ते'

दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 मई को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह आवारा कुत्तों के पुनर्वास के लिए नीति बनाए ताकि उन्हें सार्वजनिक सड़कों से हटाकर संस्थागत आश्रयों में रखा जा सके। यह आदेश जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने 2023 में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
ये भी पढ़ें: Bihar News: भारत-पाक तनाव के बीच बिहार में दिखा संदिग्ध ड्रोन, मधुबनी से लेकर दिल्ली तक हड़कंप

यह याचिका 80 वर्षीय प्रतिमा देवी ने दाखिल की थी, जिन्होंने नगर निगम द्वारा उनके अस्थायी शेल्टर को बिना सूचना तोड़े जाने के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। वह उस शेल्टर में 200 से अधिक कुत्तों की देखभाल कर रही थीं। कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है और अगली सुनवाई 6 अगस्त को तय की है।

दिल्ली में अब चार इंजन की रफ्तार: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के तीन साल के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब "चार इंजन" की सरकार से तेज रफ्तार से विकास की ओर बढ़ रही है। सक्सेना ने 26 मई 2022 को उपराज्यपाल पद संभाला था।

उनके कार्यकाल में आम आदमी पार्टी से लगातार टकराव भी देखने को मिला। वहीं, फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर आप के दस साल पुराने शासन को खत्म कर दिया। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में गुप्ता ने केंद्र सरकार के 11 साल, दिल्ली में "सुशासन" के तीन साल और बीजेपी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर चर्चा की।

शालीमार बाग में रेखा गुप्ता का जनसंवाद

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में जनसंवाद के दौरान अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो काम वर्षों से अधूरे पड़े थे, उन्हें अब भाजपा की सरकार प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। उन्होंने सेवा, सुशासन और पारदर्शिता को सरकार की पहचान बताया।

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आप के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया कि बाल्यान के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और उनके खिलाफ संगठित अपराध में शामिल होने को लेकर MCOCA के तहत पूरक चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वह 4 दिसंबर 2024 से जेल में हैं और उन पर गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप है।

100 दिन पर बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विपक्ष ने बोला हमला

दिल्ली की भाजपा सरकार अपने 100 दिन की उपलब्धियों को लेकर रिपोर्ट कार्ड पेश करने जा रही है। वहीं, विपक्ष इसे पूरी तरह असफल करार दे रहा है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बिजली संकट को लेकर सरकार को घेरा। पूर्व सीएम आतिशी ने महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक मदद दिलाने की मांग दोहराई।

कांग्रेस के दिल्ली प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी घोषणाएं सिर्फ 'जुमला' बनकर रह गई हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर पा रही है।
ये भी पढ़ें: कौन है CRPF जवान मोती राम जाट, जो कर रहा था पाकिस्तान के लिए जासूसी? NIA ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+