Bihar News: भारत-पाक तनाव के बीच बिहार में दिखा संदिग्ध ड्रोन, मधुबनी से लेकर दिल्ली तक हड़कंप
Bihar News: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों मधुबनी और पूर्णिया में एक दर्जन से अधिक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही राजधानी दिल्ली तक हड़कंप मच गया। मधुबनी के स्थानीय निवासियों के अनुसार, सोमवार देर रात कई ड्रोन जैसी चमकती वस्तुएं आकाश में मंडराते हुए दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि ये गतिविधियां मधुबनी हवाई अड्डे से लेकर दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के बीच के क्षेत्र में देखी गईं, जो सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।

मामले की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल (SSB) को जानकारी दी। तत्परता दिखाते हुए SSB की 48वीं बटालियन ने तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और SSB ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: नीति आयोग बैठक में नहीं पहुंचे अलग से की PM मोदी से मुलाकात, बिहार में फिर खेल करेंगे नीतीश?
ड्रोन थोड़ी देर बाद लौटा नेपाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये ड्रोन नेपाल सीमा को पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए थे और कुछ समय बाद वापस लौट गए। अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात की तहकीकात में जुटी हैं कि इन ड्रोन की उड़ान का मकसद क्या था और इनके पीछे कौन-सी ताकतें सक्रिय हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा और भारत-पाक के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के मद्देनज़र इस घटना को अत्यधिक गंभीरता से लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications