कौन है CRPF जवान मोती राम जाट, जो कर रहा था पाकिस्तान के लिए जासूसी? NIA ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
CRPF Personnel Moti Ram Jaat Arrested by NIA: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुके जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क का हिस्सा बना था एक ऐसा शख्स, जिस पर देश की रक्षा की जिम्मेदारी थी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का जवान मोती राम जाट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करता पकड़ा गया है।
दिल्ली से गिरफ्तार किए गए मोती राम पर आरोप है कि वह 2023 से पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) के संपर्क में था और लगातार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां उनके साथ साझा कर रहा था। इस काम के बदले उसे अलग-अलग माध्यमों से पैसे भी मिल रहे थे।

2023 से चल रही थी जासूसी
NIA के अनुसार, मोती राम काफी समय से पाकिस्तान के इशारे पर भारत की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दुश्मन देश को भेज रहा था। जांच एजेंसी ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Spy: ज्योति की बांग्लादेश यात्रा रडार पर, तख्तापलट से पहले दानिश ने भेजा था ढाका?
पूछताछ में हो सकते हैं और खुलासे
एजेंसी अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस केस में और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। NIA इस बात की भी जांच कर रही है कि उसे किन माध्यमों से पैसे भेजे जा रहे थे और इसमें कौन-कौन शामिल था।
जासूसी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
NIA की यह कार्रवाई उस समय हुई है जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। खुफिया एजेंसियों ने देशभर में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है।
सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान आया पकड़ में!
CRPF अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से सोशल मीडिया की नियमित निगरानी के दौरान जाट की गतिविधियों का पता चला। यह पुष्टि होने पर कि उसने सेवा मानदंडों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है, उसे प्रासंगिक संवैधानिक और सीआरपीएफ नियमों के तहत 21 मई से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी पर भी शिकंजा
इस महीने अब तक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जासूसी के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव एक महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी गिरफ्तार किया गया। ज्योति के यूट्यूब पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख फॉलोअर्स थे। गिरफ्तारी के बाद उसका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
उत्तरी भारत में सक्रिय है जासूसी नेटवर्क!
NIA को जांच में यह संकेत भी मिले हैं कि भारत के उत्तर भारत के कई हिस्सों में पाकिस्तान से जुड़ा एक जासूसी नेटवर्क सक्रिय है। एजेंसी इस नेटवर्क की सभी कड़ियों को जोड़कर इसका पूरी तरह खुलासा करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या राहुल गांधी से भी मिली थी 'पाकिस्तानी जासूस' ज्योति मल्होत्रा? वायरल तस्वीर पर हो रहा विवाद












Click it and Unblock the Notifications