Delhi Today: जलमग्न सड़कों ने बढ़ाया दिल्ली की राजनीति का पारा! कोरोना की वापसी के बीच सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Today: राजधानी दिल्ली में एक ओर बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव की तस्वीरों ने लोगों को परेशानी में डाल दिया, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। आम आदमी पार्टी ने इस जलभराव के लिए सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला बोला और इसे 'चार इंजन वाली सरकार की नाकामी' बताया। सोशल मीडिया पर पानी में डूबी सड़कों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

वहीं, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अपने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए तीन नए रिक्रिएशन सेंटर का उद्घाटन कर एक सकारात्मक पहल की। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खतरे को देखते हुए सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी नई एडवाइजरी में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने की बात कही गई है।

Delhi Today

जलमग्न हुईं दिल्ली की सड़कें

बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें धौला कुआं, दिल्ली कैंट और आईटीओ जैसे प्रमुख स्थान पानी में डूबे नजर आए।
ये भी पढ़ें: दिलचस्प था पायलट से एक्टर बने मुकुल देव का सफर! दिल्ली से स्कूलिंग करने के बाद ली थी कौन-कौन सी डिग्री?

AAP ने पोस्ट में लिखा, "दिल्ली का शायद ही कोई इलाका बचा हो जहां पानी न भरा हो। ये चार इंजन वाली बीजेपी सरकार की नाकामी की कहानी बयान करता है।"

विजेंद्र गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोले तीन रिक्रिएशन सेंटर

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को अपने क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए तीन नए रिक्रिएशन सेंटर का उद्घाटन किया। इन केंद्रों को सेक्टर-8 के पॉकेट A3 डीडीए फ्लैट्स, सेक्टर-9 के रामकृष्ण अपार्टमेंट और मयूर अपार्टमेंट में बनाया गया है। इनका निर्माण विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLALAD) के तहत किया गया है। कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान के साथ जीवन जीने का पूरा अधिकार है और उनका अनुभव समाज के लिए बहुमूल्य है। इस अनुभव का सही उपयोग किया जाना चाहिए।

कोविड को लेकर दिल्ली सरकार की नई एडवाइजरी

दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। नई एडवाइजरी में कहा गया है कि अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाएं और वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

साथ ही सभी कोविड पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने का आदेश दिया गया है। सरकार ने यह भी कहा कि अस्पतालों को वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, PSA प्लांट और Bi-PAP जैसे उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखना जरूरी है।

रोज़ाना रिपोर्ट भेजना अनिवार्य

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों से कहा है कि कोविड से जुड़ी हर जानकारी की रोज़ रिपोर्ट दिल्ली स्टेट हेल्थ डाटा मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड की जाए।
ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, आंधी-तूफान, ट्रैफिक-फ्लाइट्स प्रभावित, आज भी रेड अलर्ट जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+