दिलचस्प था पायलट से एक्टर बने मुकुल देव का सफर! दिल्ली से स्कूलिंग करने के बाद ली थी कौन-कौन सी डिग्री?

Mukul Dev Academic Profile: बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम कलाकार हुए हैं जिन्होंने जिंदगी के दो बिल्कुल अलग रास्तों पर चलते हुए दोनों में ही अपनी पहचान बनाई हो। मुकुल देव उन्हीं गिने-चुने चेहरों में से एक थे। एक ओर जहां उन्होंने बड़े पर्दे पर विलेन और कॉमिक रोल्स में जान डाली, वहीं दूसरी ओर वे एक प्रोफेशनल पायलट भी रहे।

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, मुकुल देव की मौत से हर कोई स्तब्ध है। दिल्ली में जन्मे मुकुल न केवल एक्टिंग की दुनिया के बेहतरीन सितारे थे बल्कि एक कमर्शियल पायलट भी थे। उनकी जिंदगी काफी दिलचस्प रही, जिसमें आसमान की ऊंचाइयों से लेकर सिनेमा की रोशनी तक का हर मोड़ शामिल था। आइए नजर डालते हैं उनके एकेडेमिक लाइफ पर...

Mukul Dev

नई दिल्ली में जन्म, स्कूल में शाहरुख के साथ पढ़ाई

मशहूर अभिनेता मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से की। खास बात यह है कि मुकुल देव के साथ इसी स्कूल में उनके भाई राहुल देव और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी पढ़ते थे।
ये भी पढ़ें: Mukul Dev Networth: 'जय हो' के विलेन मुकुल देव जीते थे लग्जरी लाइफ, नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग

एक्टर बनने से पहले थे पायलट

बहुत कम लोग जानते हैं कि मुकुल देव एक प्रशिक्षित पायलट भी थे। उन्होंने रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से एरोनॉटिक्स का कोर्स किया और फिर करीब दस साल तक पायलट के तौर पर काम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक एरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी चलाया था।

अभिनय का शौक बना करियर

हालांकि, अभिनय का जुनून उन्हें फिल्मों की ओर ले आया। उन्होंने साल 1996 में टीवी शो 'मुमकिन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और उसी साल फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा। मुकुल देव ने हिंदी के अलावा पंजाबी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया।

बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में निभाए अहम रोल

अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई यादगार रोल किए। 'यमला पगला दीवाना', 'सन ऑफ सरदार', 'आर... राजकुमार' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को सराहा गया। वह फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो और वेब सीरीज में भी नजर आए।

54 साल की उम्र में हुआ निधन

23 मई 2025 को मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया, जो अभिनय के साथ-साथ एक बेहतरीन पायलट भी थी।

एक कलाकार जो जमीन और आसमान दोनों से जुड़ा रहा

मुकुल देव का जीवन इस बात की मिसाल है कि इंसान अपने जुनून और मेहनत से एक से ज्यादा क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकता है। वे न सिर्फ बड़े पर्दे पर दमदार कलाकार थे, बल्कि आसमान में उड़ान भरने वाले एक सच्चे प्रोफेशनल भी थे।
ये भी पढ़ें: Mukul Dev Wife: कौन हैं मुकुल देव की पत्नी, क्यों नहीं आतीं सामने? जानें शादी के बाद क्या हुआ था एक्टर के साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+