दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 15 करोड़ की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से 15 करोड़ की प्रतिबंधित दवाओं को भी बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही गिरोह से जुडे ड्रग सिंडिकेट के 2 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। यह गिरोह पिछले 8 वर्षों से प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में शामिल थे। दिल्ली पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई खुफिया इनपुट से मिली जानकारी के बाद की गई है।
मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि गिरोग के पास से'ट्रामाडोल' की 2 लाख से अधिक गोलियां और 'अल्प्राजोलम' दवाओं की 2 लाख गोलियां व कोडीन की 150 बोतलें बरामद की गईं हैं। जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
इससे पहले आज ही यानि कि शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया था। स्पेशल सेल की टीम ने बताया कि मां-बेटी की यह जोड़ी बरेली और ईस्ट दिल्ली में ड्रग्स की सप्लाई करती थी।
पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई खुफिया इनपुट से मिली जानकारी के आधार पर की गई है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह चैन स्नेचिंग का भी काम करता है। आपको बता दें कि पुलिस टीम ने ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में सक्रिय ड्रग पेडलर्स का डेटा बेस तैयार किया, जिन्हें पहले भी गिरफ्तार किया गया था।
इस डेटा के आधार पर पुलिस को पता चला कि सुधा नाम की एक महिला, जो ड्रग सप्लाई में काफी समय से लिप्त है। सुधा के इशारे पर बरेली में रहने वाले दो सप्लायर अयान और मोहम्मद नबी भी ड्रग्स की सप्लाई करते थे। आपको बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने एक ड्रग गिरोह को गिरफ्तार किया था। साथ ही मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- Kushinagar: छात्रा को exam दिलाने पहुंची पुलिस की गाडी, सोशल मीडिया पर लोग बोले -












Click it and Unblock the Notifications