Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। धमकी के बाद स्कूल प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों के बीच कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया।
हालांकि शुरुआती जांच में अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए हर स्कूल की पूरी तरह तलाशी ली जा रही है और फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: School Holiday: सावन के पहले सोमवार पर यूपी-एमपी सहित किन राज्यों में बंद हैं स्कूल? चेक करें लिस्ट
कई स्कूलों में चल रही है जांच
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद सभी जरूरी सुरक्षा कदम तुरंत उठाए गए। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से स्कूल परिसरों की जांच की जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला है।
पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और हर स्कूल की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध चीज मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Pappu Yadav पर हमला करने वाले दोनों आरोपी कौन? पुलिस हिरासत में सुमित और हैप्पी शर्मा ने क्या कहा?


Click it and Unblock the Notifications
