दिल्लीः ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को कार ने कुचला, नशे में था चालक

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना के कंझावला सड़क पर सोमवार की शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां नशे में धुत्त चालक के तेज रफ़्तार सेंट्रो कार ने ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों को कुचल डाला। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस हादसे में चालक भी घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

delhi road accident drunked driver trashed policemen

हादसा इतना जबरदस्त था की सेंट्रो कार का हुलिया पूरी तरह बिगड़ गया। घायल पुलिसकर्मी सिपाही धर्मेंद्र और प्रदीप अपनी ड्यूटी पर थें कि तभी तेज रफ्तार सेंट्रो कार गाड़ी संख्या HR 10R 2912 बवाना कंझावला रोड पर बेलगाम आई और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को कुचलती हुई खुद भी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। चालक सोनीपत का बताया जा रहा है, जो नशे में पूरी तरह धुत्त पाया आया। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

फिलहाल पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच कर रही हैं। देखने वाली बात ये हैं की कहीं न कहीं दिल्ली में नशे और रफ़्तार का ये कॉकटेल जान का दुश्मन बनता जा रहा है और इसकी चपेट में अब रक्षक भी आने लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः रायगढ़ः दोस्त के साथ जा रही लड़की को बीच सड़क से उठाकर जंगल ले गए बदमाश फिर किया गैंगरेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+