रायगढ़ः दोस्त के साथ जा रही लड़की को बीच सड़क से उठाकर जंगल ले गए बदमाश फिर किया गैंगरेप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हैवानियत का मामला सामने आया है, जहां 7 दिसंबर के दोपहर को दोस्त के साथ बस स्टैंड जा रही किशोरी को रास्ते से बाइक सवार बदमाश उठा कर ले गए और जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप कियाष इसके बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद किशोरी किसी तरह करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क पर पहुंची और स्थानील लोगों को आपबीती बताई।

दोस्त के साथ जा रही थी बाइक पकड़ने

दोस्त के साथ जा रही थी बाइक पकड़ने

जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 6 दिसंबर की शाम दोस्तों के साथ लक्ष्मी पूजा देखने के लिए लैलूंगा गई थी। जहां देर होने पर अगले दिन 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे वह दोस्त सोनू बैरागी के साथ उसके घर सागर पाली चली गई। करीब चार घंटे बाद दोपहर को करीब ढाई बजे सोनू उसे बस स्टैंड छोड़ने के लिए आ रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और सोनू से मारपीट कर उसका फोन छीन लिया।

बाइक पर बैठाकर ले गए जंगल फिर किया गैंगरेप

बाइक पर बैठाकर ले गए जंगल फिर किया गैंगरेप

इस दौरान किशोरी ने शोर मचाया तो बदमाश उसे बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर तोलगे लैलूंगा के जंगल में ले गए, जहां उससे दोनों ने रेप किया और फरार हो गए। किोशी किसी तरह तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर शाम 6 हजे लैलूंगा मार्ग पर पहुंची। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे दर्री पारा के लोगों से आप बीती बताई। इस पर गांव के लोग उसे दर्री पारा ले गए और परिजनों के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस किशोरी को गांव लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के बताए गए हुलिए के आधार पर लैलूंगा क्षेत्र में पता लगाया तो दो संदिग्धों के नाम सामने आए, जिस पर पुलिस ने फिटिंग पारा खजरी डांड थाना बागबहार जिला जशपुर निवासी बलराम यादव और भोलाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बलराम ने जुर्म कबूल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+