दिल्ली में सुधर रहे हालात: 24 घंटों में मिले 3009 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे पहुंचा
दिल्ली में जहां कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
नई दिल्ली, 21: दिल्ली में जहां कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में संक्रमण के 3009 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही रिकवर मरीजों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा रिकॉर्ड की गई है। बीते एक दिन में दिल्ली के अंदर कोरोना वायरस के 7288 मरीज ठीक हुए हैं।
Recommended Video

पिछले 24 घंटों में 252 लोगों की मौत
हालांकि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और पिछले 24 घंटों में 252 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से राजधानी में एक्टिव केस भी कम हुए हैं। इस समय दिल्ली में कोरोना वायरस के 35683 एक्टिव मामले हैं। वहीं कोरोना वायरस की वजह से अभी तक कुल 22831 लोगों की जान गई है।

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से भी कम
दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 63190 सैंपल टेस्ट किए गए और पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से भी कम रहा। दूसरी तरफ, कोरोना वायरस के बीच एक बड़े संकट के तौर पर उभरे ब्लैक फंगस के मामलों ने दिल्ली सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में फिलहाल ब्लैक फंगस के 197 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना वायरस के 2.59 लाख नए मरीज, 4209 लोगों की मौत
ऑक्सीजन के बाद दिल्ली में वैक्सीन का संकट
वहीं, इस दौरान सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की भी जानकारी दी। सत्येंद्र जैन ने बताया, 'इस समय हमारे पास 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। इसके अलावा इस उम्र के लोगों के लिए कोवैक्सीन का उपलब्ध स्टॉक भी जल्द ही खत्म होने वाला है। वैक्सीन की कमी के कारण दिल्ली में आज हमें कई टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications