पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना वायरस के 2.59 लाख नए मरीज, 4209 लोगों की मौत
गुरुवार को कोरोना से हुई मौतों की संख्या 4 हजार से कम थी, लेकिन एक दिन बाद ही आंकड़ा फिर से बढ़ गया...
नई दिल्ली, 21 मई: देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में जहां लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों के मामले में फिलहाल कोई राहत नहीं है। बीते 24 घंटों के भीतर ही देश में कोरोना वायरस के कारण 4209 लोगों की जान गई है। गुरुवार को कोरोना से हुई मौतों की संख्या 4 हजार से कम थी, लेकिन एक दिन बाद ही आंकड़ा फिर से बढ़ गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 2,59,591 नए मामले मिले हैं, जबकि 3,57,295 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 2,60,31,991 और रिकवर मरीजों की संख्या 2,27,12,735 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 2,91,331 लोगों की जान गई है। राहत की एक बड़ी बात ये है कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके बाद देश में एक्टिव केस घटकर 30,27,925 बचे हैं। वहीं, देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 19,18,79,503 डोज दी जा चुकी हैं।
दिल्ली में घटे कोरोना के एक्टिव केस
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली को भी बीते एक हफ्ते के दौरान कोरोना वायरस के मामले में एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में जहां कोरोना वायरस के दैनिक मामले कम हुए हैं, वहीं पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से गिरा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3231 नए मरीज मिले, जबकि 7831 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या दिल्ली में भी फिलहाल चिंता की एक बड़ी वजह है। गुरुवार को कोरोना वायरस की वजह से राजधानी में 233 लोगों की जान गई। दिल्ली में इस समय कोरोना वायरस के 40214 एक्टिव केस हैं।












Click it and Unblock the Notifications