दमघोंटू Delhi Pollution के कारण राष्ट्रीय राजधानी में जीना दूभर, AQI आज भी 'बेहद खराब'
Delhi Pollution के कारण राष्ट्रीय राजधानी की हवा दमघोंटू बनती जा रही है। Air Quality Index (AQI) 30 अक्टूबर को भी 'बेहद खराब' यानी Very Poor कैटेगरी में है। दिल्ली में रविवार का एक्यूआई 350 रहा। Delhi Pollution AQI
Delhi Pollution के कारण राष्ट्रीय राजधानी की हवा दमघोंटू बनती जा रही है। Air Quality Index (AQI) 30 अक्टूबर को भी 'बेहद खराब' यानी Very Poor कैटेगरी में है। दिल्ली में रविवार का एक्यूआई 350 रहा।

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर जारी रिपोर्ट में SAFAR सिस्टम के मुताबिक दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में है। रविवार 30 अक्टूबर की सुबह एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। आईटीओ और इंडिया गेट सी-हेक्सागोन से सामने आए विजुअल में देखा जा सकता है कि वातावरण में कोहरा और धूल की घनी चादर पसरी हुई है।

बता दें कि दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता देखने के लिए SAFAR (वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान की प्रणाली) की मदद ली जाती है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के खराब रहने का प्रमुख कारण परिवहन और कंस्ट्रक्शन को माना जाता है।
सेहत को लेकर सतर्क रहें
दीपावली में आतिशबाजी के कारण भी पॉल्यूशन बढ़ा है। हालांकि, चौंकाने वाली स्थिति में सात साल के बाद इस साल दीवाली के अगले दिन दिल्ली में सबसे साफ हवा का दावा भी किया गया। सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह में SAFAR ने गत दिनों जारी एडवाइजरी में कहा था, अस्थमैटिक्स, खांसी या सांस की तकलीफ के लक्षण होने पर दवाओं को भी तैयार रखने की सलाह दी जाती है। अगर धड़कनें असामान्य हों, सांस लेने में तकलीफ या असामान्य थकान हो तो डॉक्टर से मिलें। खास तौर पर दिल के मरीजों को इन लक्षणों के प्रति एक्सट्रा अलर्ट रहने को कहा गया है।
प्रदूषण रोकने के सरकारी उपाय
गौरतलब है कि प्रदूषण की गंभीरता भांपते हुए दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए अगले महीने से 'रेड लाइट ऑन गाडी ऑफ' अभियान शुरू करने की घोषणा भी की है।
दीपावली में पटाखों से दमघोंटू बनी हवा !
दिल्ली सरकार ने इस साल पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया था, लेकिन पड़ोसी राज्य हरियाणा में बैन न होने के कारण आसपास के शहरों से खरीदे गए पटाखे जलाए गए। आलोचकों ने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रतिबंध लोगों को आतिशबाजी से रोकने में विफल रहा।












Click it and Unblock the Notifications