Parliament Inauguration: संसद के उद्घाटन के बीच किसान महापंचायत, दिल्ली पुलिस ने तैयार किया सिक्योरिटी प्लान
Parliament Inauguration: दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारी कर रही है।

Parliament Inauguration: रविवार यानी 28 अप्रैल को नए संसद भवन का उद्घायन किया जाएगा। दिल्ली पुलिस इसको लेकर सुरक्षा की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में आज यानी गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति पर चर्चा होगी।
वहीं, उस दिन आंदोलनकारी पहलवानों की भी महापंचायत होने की संभावना है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस पहले से कमर कस रही है। जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे पहलवानों ने घोषणा करते हुए कहा है कि वे 28 मई को नए संसद भवन के बाहर महापंचायत करेंगे। यह महापंचायत महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। आगे की कार्रवाई के बारे में कोई भी बड़ा फैसला उनके द्वारा लिया जाएगा।
ऐसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस खास अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर रही है। पुलिस मुख्य रूप से नई दिल्ली जिले में सुरक्षा बढ़ा रही है। आयोजन स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। जिलों में बहुस्तरीय सुरक्षा चौकियां होंगी।
Recommended Video

संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासत गरमा गई है। 19 विपक्षी दलों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी नहीं, बल्कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए। वहीं अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों में किसी को उद्घाटन नहीं करना चाहिए। इस नए भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को करना चाहिए।
वहीं, दूसरी तरफ 20 से अधिक विपक्षी दलों ने 28 मई को नए संसद भवन उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। हालांकि, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी), तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), बीजेडी ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें- New Parliament Building: संसद भवन के उद्घाटन पर हंगामा है क्यों बरपा?












Click it and Unblock the Notifications