'सायरस मिस्त्री की मौत दुनिया की बड़ी क्षति', पीएम मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की मौत पर जताया शोक
नई दिल्ली, 04 सितंबर। मुंबई के पालघर में हुए एक सड़क हादसे में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत हो गई। अहमदाबाद से मुंबई जाते वक्त उनकी कार के डिवाइडर से टकराने से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरे उद्योग जगत समेत पूरा देश स्तब्ध है। पीएम मोदी समेत देश की कई राजनीतिक और उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों ने इस हादसे पर गहरा शोक और सायरस मिस्त्री के परिवार के प्रति संवेदन व्यक्त की है। वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र के डीजीपी को घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
Recommended Video

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, 'श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सायरस की मौत पर उनके उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष श्री साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति...डीजीपी से बात कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।'
टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने सायरस मिस्त्री की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'सायरस मिस्त्री के आकस्मिक और असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्हें जीवन के लिए एक जुनून था, और यह वास्तव में दुखद है कि इतनी कम उम्र में उनका निधन हो गया। इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए मैं गहरी संवेदना और प्रार्थना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications