दिल्ली पुलिस ने कुख्यात 'पंडत गैंग' के 2 शार्पशूटरों को किया गिरफ्तार, KGF, अर्जुन पंडित मुवीज से थे प्रभावित

डीसीपी नॉर्थ वेस्ट के उषा रंगनानी ने कहा कि आरोपी 'केजीएफ', 'अर्जुन पंडित' और 'जिद्दी' जैसी क्राइम फिल्मों से प्रभावित थे।

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात पंडत गैंग के 2 शार्पशूटरों को किया गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल स्टाफ नॉर्थ वेस्ट ने कुख्यात 'पंडत गैंग' के 2 शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वे अपने एक प्रमुख सदस्य की हत्या का बदला लेने के लिए भलस्वा डायरी क्षेत्र में घूम रहे थे, जिसकी 'बोना' गिरोह द्वारा हत्या कर दी गई थी। डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ने कहा कि पीएस भलस्वा डायरी फायरिंग मामले में दोनों वांछित थे।

डीसीपी नॉर्थ वेस्ट के उषा रंगनानी ने कहा कि आरोपी 'केजीएफ', 'अर्जुन पंडित' और 'जिद्दी' जैसी क्राइम फिल्मों से प्रभावित थे। उनमें से एक ने केजीएफ के कैरेक्टर रॉकी भाई के हेयर स्टाइल की भी नकल की, ताकि उसकी जीवन शैली को प्रतिरूपित किया जा सके।

उषा रंगनानी ने बताया कि उनके कब्जे से 4 फायर आर्म्स (2 कारतूस से भरी 1 स्वचालित पिस्तौल, 3 भरी हुई देसी पिस्तौल) और 1 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Recommended Video

    Delhi Mayor Election: तीसरी बार टला मेयर चुनाव, AAP-BJP पार्षदों में जोरदार हंगामा | वनइंडिया हिंदी

    वहीं इससे कुछ दिन पहले दिल्ली में एक तीन साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में शुक्रवार को तीन साल की बच्ची के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। घटना का पता तब चला जब बच्ची की मां ने उसे जंगल में रोते हुए देखा और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों आरोपी दिल्ली में पीड़िता के घर के पास रहते थे। दोनों आरोपी रामनिवास पनिका शक्तिमान सिंह शादीशुदा हैं और कचरा रीसाइक्लिंग का काम करने वाली भूमि ग्रीन कंपनी में सहायक के रूप में काम करते हैं। दोनों मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले दोनों हैं।

    पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सुबह लापता हो गई थी और वह उसकी काफी तलाश कर रही थी लेकिन नाबालिग का कहीं पता नहीं चला। बाद में लड़की की पड़ोसन रानी ने बताया कि उसने अपनी बेटी को जंगल के पास देखा था।

    यह भी पढ़ें- 'वर्जिनिटी टेस्ट' को दिल्ली हाई कोर्ट ने बताया असंवैधानिक, जानें क्या है Sister Sephy से जुड़ा मामला?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+