Delhi Today: दिल्ली सरकार की नई एंटी-प्रदूषण नीति क्या है? तिहाड़ में कैदियों को मिलेगा नींबू पानी, जानिए सब
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं? सीएम रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के बारे में क्या कहा है? तिहाड़ में कैदियों को नींबू-पानी क्यों? जानिए प्रदेश की सब अपडेट...
सीएम रेखा गुप्ता ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। जब उनसे पूछा गया कि पिछली सरकार ये आरोप लगाती थी राज्यपाल काम नहीं करने देते। इसपर उन्होंने कहा कि AAP-दा सरकार जनहित के कार्यों को टालने के लिए कभी केंद्र सरकार तो कभी उपराज्यपाल पर दोष मढ़ती रही, लेकिन अपनी सुख-सुविधाओं और शाही शौकों को पूरा करने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी। काम की बजाय घोटाले करना और केंद्र सरकार से टकराव पैदा करना ही उनकी राजनीति की पहचान बन गई थी।

AAP-दा सरकार ने शिक्षा सुधार की आड़ में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया: CM रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने AAP पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि AAP-दा सरकार ने शिक्षा सुधार की आड़ में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया। कभी कोर्स की पढ़ाई छोड़कर दिखावे और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी पर ज़ोर दिया तो कभी लाखों बच्चों को फेल कर स्कूल से बाहर कर दिया। उनका फोकस विकास नहीं, प्रचार और इवेंट पर था। कभी पराली की दवाई के नाम पर, कभी शॉपिंग फेस्टिवल के नाम पर जनता के करोड़ों रुपये बिना काम के बहा दिए गए।
स्वच्छ हवा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है: मनजिंदर सिंह सिरसा
राजधानी के लोगों को अब खुले हवा में सांस लेने का आनंद मिलेगा। क्योंकि प्रदेश की हवा को साफ करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार नई एंटी-प्रदूषण नीति लाने की योजना बना रही हैं। शनिवार (5 अप्रैल) को दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इन योजनाओं पर चर्चा किया गया है। मनजिंदर सिंह सिरस ने कहा कि स्वच्छ हवा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि हम दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और कम करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं जो कि AAP-दा द्वारा दी गई विरासत है।हम धूल को कम करने के नए तरीकों का परीक्षण कर रहे हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाटर स्प्रिंकलर शामिल हैं जो उम्मीद से बेहतर परिणाम दे रहे हैं।
तिहाड़ जेल में कैदियों को मिलेगा नींबू पानी और विशेष चादर
देश की राजधानी दिल्ली में तिहाड़ जेल के कैदियों के लिए गर्मी के सितम से बचने के लिए इस बार विशेष प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि कैदियों को प्रचंड गर्मी को देखते हुए ORS का घोल और नींबू पानी भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर मौसम में कैदियों के लिए उचित नियमों का पालन किया जाता है। पानी की मात्रा की कमी न हो इसके लिए प्रत्येक दिन दो नींबू दिया जाएगा।
अधिकारी के अनुसार कैदियों को एक विशेष प्रकार की चादर भी दी जाएगी। जब ये चादरें कोठरियों के अंदर लगाई जाएगी तो वो कमरे का तापमान कुछ कम रखती है। बता दे तिहाड़ जेल भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रसिद्ध जेलों में से एक है। इस जेल की स्थापना 1958 में हुई थी। शुरू में इसे किंग्सवे कैंप जेल के रूप में स्थापित किया गया था, लेकिन बाद में इसे तिहाड़ क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया और आज इसे तिहाड़ केंद्रीय कारागार (Tihar Central Jail) के नाम से जाना जाता है। इस जेल को दिल्ली सरकार शहर के बाहरी इलाके में ट्रांसफर करने की योजना का ऐलान कर चुकी हैं। इस बार के बजट में इसके लिए बकायदा 10 करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications