Delhi News: आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने की प्रेस कांफ्रेंस, चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप
Somanth Bharti AAP: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है। इस बीच रविवार को नई दिल्ली लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव आयोग और भाजपा पर बड़े आरोप लगाए। सोमनाथ भारती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नियम और और कानून सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी और इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों के लिए है।
आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने आगे कहा कि मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने देश के लोकतंत्र को, देश के संविधान को ताक पर रखा हुआ है।वह इसे अपनी बपौती मानती है। उन्होंने कहा कि इस वक्त चुनाव आयोग मोदी आयोग बनकर काम कर रहा है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने आगे कहा कि चुनाव में हर तरह की गलत गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा जो चाहे वो खुलकर कर रही है,लेकिन चुनाव आयोग उस बारे में कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। आप नेता ने आगे कहा कि जब मैं इंडिया अलायंस के उम्मीदवार होने के नाते कई बूथों पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचा था। मुझे करीब-करीब हर बूथ पर, जो देखने को मिला ,उसने अंदर से झकझोर दिया। सोमनाथ भारती ने कहा कि नियम कहता है कि चुनाव के दिन किसी भी पार्टी का चिन्ह तक पोलिंग स्टेशन के 2 किमी के दायरे तक में दिख नहीं सकता, किंतु ये नियम सब पर लागू नहीं है।
सोमनाथ भारती ने कहा कि बीजेपी का कोई व्यक्ति पोलिंग के दौरान भी बूथ के अंदर प्रचार करें, तो भी आपको कोई रोकने वाला नहीं है। सोमनाथ भारती ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज का एक पैम्फलेट दिखाते हुए कहा कि मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में कई बूथ के भीतर इस प्रकार के पैम्फलेट भाजपा के पोलिंग इंचार्ज ने अपनी टेबल पर डिस्पले कर रखा था।
यह भी पढ़ें Punjab: होशियारपुर में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, जब तक मैं ज़िंदा हूं, आरक्षण ख़त्म नहीं करने दूंगा












Click it and Unblock the Notifications