Punjab: होशियारपुर में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, जब तक मैं ज़िंदा हूं, आरक्षण ख़त्म नहीं करने दूंगा
Punjab News: पंजाब में आखरी चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी से जारी है। रविवार को होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा और केंद्र सरकार को आरक्षण समेत कई मसलों पर घेरा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 400 पार वाले नारे को लेकर भी सवाल खड़े किए और जनता से आम आदमी पार्टी का हाथ मजबूत करने की अपील की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 में कहते थे मैं प्रधान सेवक हूं। उन्होंने 2019 में बोला था कि मैं चौकीदार हूं और आज कह रहे हैं कि मैं भगवान का अवतार हूं। इस बार ऐसा बटन दबाना कि उनका अहंकार चूर-चूर हो जाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले कहते हैं कि 400 सीट चाहिए। हमने पूछा क्यों चाहिए? उनके लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। हमने कहा क्या बड़ा कार्य करना चाहते हैं, तो पता चला कि ये आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

इनसे आप सभी को बचकर रहना है। केजरीवाल ने आगे कहा कि आज मैं आपलोगों को कहकर जा रहा हूं, जबतक अरविंद केजरीवाल जिंदा रहेगा, तो किसी की हिम्मत नहीं है कि आरक्षण खत्म कर दे। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को 400 सीट आरक्षण ख़त्म करने के लिए चाहिए, लेकिन जब तक मैं ज़िंदा हूँ इन्हें आरक्षण ख़त्म नहीं करने दूँगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों का साथ चाहिए कि मैं इनसे लड़ रहा हूं, इनसे संघर्ष कर रहा हूं। हम किसी स्थिति में आरक्षण बंद करने नहीं देंगे, लेकिन आप लोगों का साथ चाहिए। आप उन्होंने कहा कि लोगों के साथ के बिना केजरीवाल कुछ नहीं कर सकता है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर से आप के उम्मीदवार राज कुमार चब्बेवाल को अधिक से अधिक बहुमत से जिताने की अपील की।
यह भी पढ़ें Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कपिल सिब्बल के हवाले एक्स पर लिखी यह बात












Click it and Unblock the Notifications