Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi New CM: कौन बनेगा दिल्‍ली का सीएम? शॉर्टलिस्ट किए गए इन नेताओं में PM Modi किसे चुनेंगे?

Delhi New CM: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी दो सप्‍ताह बाद भी नई सरकार का गठन नहीं कर सकी है। भाजपा किसे दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बनाएगी इस पर भी सस्‍पेंस बरकरार है। हाालांकि प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के साथ ही दिल्ली में नई सरकार के गठन की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। पीएम मोदी की वापसी के साथ ही माना जा रहा है कि जल्‍द ही दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री का नाम फाइनल हो जाएगा।

दिल्‍ली में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की उम्मीद है। इससे पहले, 17 या 18 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है। जिसमें दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों के नाम फाइनल हो सकते हैं।

bjp

बता दें दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के 48 नवनिर्चाचित विधायकों में से 15 नामों को शुरू में शॉर्टलिस्ट किया गया थे। सूत्रों के अनुसार दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के तौर पर अब 9 उम्मीदवारों के नामों के बीच मंथल चल रहा है।। इसके अलावा किसे मंत्री और स्पीकर बनाया जाए, इसके लिए भी एक लिस्‍ट शार्टलिस्‍ट की जा चुकी है।

हालांकि राजस्‍थान, उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा समेत अन्‍य राज्‍यों में भाजपा मुख्‍यमंत्री को लेकर चौंकाती आई हैं। ऐसे में उम्‍मीद हैं कि दिल्‍ली में भी भाजपा शीर्ष नए चेहरे को दिल्‍ली का सीएम घोषित कर सबको सरप्राइज कर सकती है।

दिल्‍ली सीएम की रेस में कौन से नेताओं के नाम है शामिल?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की रेस में जिन लोगों पर चर्चा हो रही है, उनमें प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, शिखा राय, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, और पवन शर्मा के नाम शामिल हैं।

प्रवेश वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव मे नई दिल्‍ली सीट से आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने वाले प्रवेश वर्मा का नाम सीएम की रेस में शुरूआत से चल रहा है। प्रवेश वर्मा कई बार अमित शाह और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष से मुलाकात भी कर चुके हैं। प्रवेश वर्मा दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे भी हैं।

रेखा गुप्‍ता

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता, जिनका स्‍ट्रांग आरएसएस बैग्राउंड है और दिल्ली नगर निगम में पार्षद के रूप में काम करने का उनका इतिहास है। इनका ना भी दिल्‍ली सीएम पद की प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।

शिखा राय

तीन बार के विधायक और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री को हराकर चर्चा में आईं शिखा राय भी दिल्‍ली सीएम की रेस में शुमार हैं।

मोहन सिंह बिष्ट

मूल रूप से उत्‍तराखंड के रहने वाले मोहन सिंह बिष्ट 6 बार के विधायक है। बचपन से ही ये आरएसएस से जुड़े रहे हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उसमें मोहन सिंह बिष्‍ट का भी नाम शामिल है।

विजेंद्र गुप्ता

दिल्‍ली के मुख्‍यममंत्री की रेस में जो एक और नाम शामिल है वो विजेंद्र गुप्‍ता का नाम हैं। गुप्‍ता भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य हैं और पूर्व में दिल्‍ली के भाजपा अध्‍यक्ष की भी जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं। तीन बार के चुनावों में जीत कर विधायक बने गुप्‍ता का दिल्‍ली से गहरा कनेक्‍शन है।

आशीष सूद

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आशीर्ष सूद पहली बार विधायक बने हैं। आशीष सूद का नाम भी सीएम की संभावित लिस्‍ट में शामिल हैं। आशीषद सूद भाजपा के गोवा प्रभारी और जम्‍मू-कश्‍मीर में भाजपा के सहप्रभारी की जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।

सतीश उपाध्याय

सतीश उपाध्‍याय का नाम भी नए मुख्‍यमंत्रियों के शार्टलिस्‍ट किए गए नामों की लिस्‍ट में शामिल बताया जा रहा है। सतीश उपाध्‍याय पूर्व में दिल्‍ली के प्रदेश अध्‍यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं।

पवन शर्मा

उत्तर नगर सीट से भाजपा के टिकट पर दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 जीत कर आए पवन शर्मा का नाम दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की रेस में शामिल बताया जा रहा है।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025

बता दें दिल्‍ली की कुल 70 सीटों पर एक साथ चुनाव हुए थे और 2 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए गए। दिल्‍ली की 70 सीटों में से 48 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर 27 साल बाद दिल्‍ली की सत्‍ता में वापसी की। वहीं दिल्‍ली में पिछले तीन चुनावों में बंपर जीत हासिल करने वाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट कर दिल्‍ली की सत्‍ता से आउट हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+