"मैं घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर", भाजपा के कारण बताओ नोटिस पर बोले अनिज विज
Haryana News: हरियाणा की भाजपा सरकार में नया बड़ा बवाल मचा हुआ है। हरियाणा सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज को भारतीय जनता पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेकर दिए बयान पर भेजा है।
हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज के द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ दिए गए हालिया सार्वजनिक बयानों के बाद कारण बताओ नेाटिस जारी करते हुए 3 दिनों अंदर जवाब मांगा है। इस कारण बताओ नोटिस पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज बड़ी ही अजीब प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मंगलवार शाम को अनिज विज बेंगलुरु से वापस चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे तब मीडिया ने उन्हें घेर लिया। जब कारण बताओ के संबंध में सवाल पूछा तो अनिज विज ने कहा "मैं बीते तीन दिनों से अपने पर्सनल कार्यक्रम के लिए बेंगलुरू गया था। मुझे नोटिस मीडिया के जरिए मिली है लेकिन मैं अपना जवाब मीडिया के माध्यम से नहीं दूंगा।"
अनिल विज ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा "मैं अभी बेंगलुरु से लौटा हूं। मैं पहले घर जाऊंगा, 'ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा, बैठ कर मैं जवाब लिखूंगा और इसे आलाकमान को भेजूंगा।''
गौरलतब है कि अनिल विवज को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने नोटिस भेजा है। जिसमें लिखा गया है कि आपने सार्वजनिक तौर पर पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी की है। ये बहुत ही गंभीर आरोप है, और पार्टी नीति और अनुशासन के विरुद्ध है।
अध्यक्ष ने लिखा जब भापजा पड़ोसी राज्य दिल्ली में चुनाव अभियान चला रही थी तब ये बयान दिया गया जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। ऐसी बयानबाजी बिलकुल भी स्वीकार्य नही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि ये अनिल विज को ये नोटिस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भेजा गया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें अनिल विज ने बीते सोमवार एक्स पर एक फोटो शेयर की थी और दावा किया था कि हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी एक दोस्त के साथ देखे गए। कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ देखा गया। जिसे पिछले विधानसभा चुनावों में हराया गया था।
वहीं इससे पहले अक्टूबर 2024 में अनिल विल ने दावा किया था कि उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला सीट से हराने के लिए साजिश रची गई थी। याद रहे 2024 के चुनाव में विज इसी अंबाला सीट निर्दलीय कैंडिडेट चित्रा सरावारा को हराकर लगातार सातवीं बार विधाय बने इसके बाद मंत्री बनाए गए हैं।
#WATCH | Punjab | On show cause notice issued to him by Haryana BJP asking him to reply within 3 days over his recent public statements against the party president and Chief Minister position, Haryana Minister Anil Vij says, "...I have returned from Bengaluru. I will go home… pic.twitter.com/E7TpHe3YhY
— ANI (@ANI) February 11, 2025












Click it and Unblock the Notifications