Delhi AQI Today: राजधानी दिल्ली की हवा में अचानक आया बड़ा बदलाव! AQI का नया अपडेट कर देगा हैरान
Delhi AQI Today: दिल्ली की ठंडी सुबह आज थोड़ी अलग नजर आई। कई दिनों से जहरीली हवा में सांस ले रहे दिल्लीवासियों ने गुरुवार को एक हल्की राहत महसूस की, जब सुबह-सुबह हवा में पहले से बेहतर सुधार दिखा। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने शहर को पिछले हफ्ते से धुंध की चादर में कैद कर रखा था, लेकिन आज AQI में आई गिरावट ने माहौल में हल्की उम्मीद भर दी। इसके बावजूद, दिल्ली के कई हिस्सो में हल्की से घनी स्मॉग की परत तैरती रही, जिसने साफ दिखना मुश्किल कर दिया और लोगो को यह एहसास दिलाया कि राहत भले ही मिली हो, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।
दिल्ली में गुरुवार की सुबह लोगों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई। कई दिनों से लगातार बेहद खराब हवा के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 दर्ज किया गया। यह स्तर पहले की तुलना में बेहतर है, लेकिन शहर के कई हिस्सो में हल्की से घनी स्मॉग की परत अब भी मौजूद रही, जिसने सुबह के समय विजिबिलिटी को प्रभावित किया।

लगातार तीन दिनों में AQI में गिरावट
सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ो के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का AQI 267 रहा। इससे एक दिन पहले मंगलवार को यह 291 था, जबकि सोमवार को 318 दर्ज किया गया था। इन आंकड़ो से साफ है कि प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है और हवा में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि, यह सुधार इतना नहीं है कि पूरी तरह सुरक्षित माना जा सके। हवा अब भी "खराब" श्रेणी में है, जो लोगो की सेहत पर असर डाल सकती है।
कई इलाकों में घनी धुंध, लोगो की मुश्किलें बरकरार
दिल्ली के प्रमुख इलाकों - इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, ITO और आनंद विहार - में गुरुवार सुबह घना स्मॉग देखने को मिला। इन जगहों पर सुबह-सुबह मोटी धुंध की वजह से सड़को पर साफ दिखना मुश्किल हो गया। कम विजिबिलिटी की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगो, स्कूल बसों और सडक पर चल रहे वाहनो को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनो की रफ्तार भी धीमी हो गई।
सुबह का मौसम: बादल और ठंड का असर
11 दिसंबर की सुबह दिल्ली का तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहा और आसमान पर बादल छाए रहे। हवा में नमी ज्यादा होने और तापमान कम होने के कारण स्मॉग की परत जमीन के करीब बनी रही, जिससे प्रदूषण आसानी से घुल नहीं पाया।
PM 2.5 और PM 10 का स्तर खतरनाक
दिल्ली के प्रदूषण स्तर को और गंभीर बनाने वाली सबसे बड़ी वजह है PM 2.5 और PM 10 पार्टिकल्स का बढ़ा हुआ स्तर।
- PM 2.5: 213
- PM 10: 269
ये दोनों स्तर "बहुत हानिकारक" श्रेणी में आते हैं। प्रदूषण का यह स्तर लंबी अवधि तक लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। खासकर फेफड़ो और दिल की बीमारी वाले लोगों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक है।
AQI का मतलब क्या है
CPCB के अनुसार AQI को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है:
- 0 से 50: अच्छा
- 51 से 100: मध्यम
- 101 से 200: अस्वस्थ
- 201 से 300: हानिकारक
- 301 से 400: बहुत हानिकारक
- 401 से 500: गम्भीर खतरा
दिल्ली का मौजूदा AQI 267 "हानिकारक" श्रेणी में आता है।
लोगो को सावधानी बरतने की सलाह
विशेषज्ञों के अनुसार हवा में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन प्रदूषण अभी भी कम स्तर पर नहीं पहुंचा है। इसलिए:
- सुबह और रात के समय बाहर कम निकलें।
- मास्क पहनकर ही बाहर जाएं, खासकर वे लोग जिनको सांस की दिक्कत है।
- बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण से बचाने की कोशिश करें।
- लंबी सैर और भारी एक्सरसाइज हवा साफ होने तक टालें।
आगे क्या उम्मीद
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा और गति में अगर बदलाव आता है तो आने वाले दिनों में प्रदूषण में और गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन तापमान गिरने और बादलों की मौजूदगी प्रदूषण को जमीन के नजदीक रोक सकती है। दिल्ली वालो को अभी कुछ और दिनों तक सावधानी के साथ ही रहना होगा।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, बढ़ी सर्दी, दिल्लीवासी धुंध से परेशान, जानें मौसम का हाल












Click it and Unblock the Notifications