Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, बढ़ी सर्दी, दिल्लीवासी धुंध से परेशान, जानें मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह धुंध के साथ हुई है जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धुंध छट गई है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले 24 से 48 घंटे में देश के कई राज्यों में तापमान गिरेगा और गलन बढ़ेगी इसलिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।
10 दिसंबर की सुबह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में घना कोहरा देखा गया है , तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर ने सितम ढाया हुआ है।

आईएमडी ने कहा है कि आज रात का तापमान इन प्रातों के कई शहरों में 7°C नीचे तक जा सकता है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है और लोगों को बाहर आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
मौसम शुष्क (Aaj Ka Mausam)
अगर राजधानी की बात करें तो दिल्ली में आज पूरे दिन यहां पर मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। कोहरे की वजह से हाईवे पर यातायात धीमा है और ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह की कुछ उड़ानों पर भी हल्का असर देखने को मिला। यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -389 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -319 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -322 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -313 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 311 AQI
लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा (Aaj Ka Mausam)
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का कहर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं दक्षिण में आज भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा (Aaj Ka Mausam)
तमिलनाडु, केरल और आंध्रा में वैसे तो मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह मौसम बेहद ठंडा रहा। शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई इस वजह से सड़क यातायात धीमा रहा और कई वाहन हेडलाइट जलाकर चलते दिखे।

तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद (Aaj Ka Mausam)
दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले 24 घंटे में लखनऊ में कोहरा कल भी बना रह सकता है और तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications