Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ध्रुव राठी के वीडियो पर आखिर क्यों भड़का सिख समुदाय? दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दर्ज कराई शिकायत

Dhruv Rathee: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार (19 मई) को यूट्यूबर ध्रुव राठी के हालिया वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वीडियो को "बेहद अपमानजनक" और "सिख गुरुओं और शहीदों की विरासत को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाला" बताया। यह वीडियो "The Sikh Warrior Who Terrified the Mughals" शीर्षक से जारी किया गया था, जिसमें AI-जनरेटेड छवियों के जरिए से सिख इतिहास को दिखाया गया है।

ध्रुव राठी के वीडियो पर सिख संगठनों को क्यों है आपत्ति?

ध्रुव राठी के वीडियो पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। इन संस्थाओं ने कहा कि सिख गुरुओं को किसी भी रूप में मानवीय चित्रण या फिल्म में दिखाना सिख सिद्धांतों के खिलाफ है।

Dhruv Rathee

SGPC और SAD ने वीडियो को तुरंत हटाने की मांग की है और इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की अपील की है। वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चार साहिबजादों को AI-Generated चित्रों में दिखाया गया है, जिस पर समुदाय में गुस्सा है।

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्या कहा?

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैं ध्रुव राठी के हालिया वीडियो की कड़ी निंदा करता हूं, जो न सिर्फ तथ्यों से भरा हुआ है बल्कि सिख इतिहास और भावनाओं के लिए पूरी तरह अपमानजनक है।''

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है और सरकार से राठी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि वीडियो में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की विरासत को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जो सिख आस्था के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+