जरूरी सूचना: रविवार को दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन से नहीं मिलेगी ट्रेन, जानिए क्यों?
नई दिल्ली, 26 फरवरी: दिल्लीवासी जो रोजाना मेट्रो में सफर करके अपने काम के लिए जाते हैं, उनके लिए एक जरूरी जानकारी डीएमआरसी (Delhi Metro Rail Corporation) ने साझा की है। डीएमआरसी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन रखरखाव के कारण रविवार को एक तय समय तक निलंबित रहेंगी। इसी के साथ आज होने वाली येलो मेट्रो की परेशानी को भी दुरुस्त कर दिया है।

डीएमआरसी ने अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य करने के लिए, 27 फरवरी 2022 (रविवार) की सुबह कश्मीरी गेट से राजीव चौक के बीच सेवाएं सुबह 06.30 बजे तक निलंबित रहेंगी।
इसी के आगे बताया कि तीन मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे। हालांकि साढ़े छह बजे के बाद उसकी भी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। इस दौरान वायलेट लाइन के जरिए राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में राजीव चौक और कश्मीरी गेट पहुंचने के लिए यात्री वायलेट लाइन को यूज कर सकते हैं।
यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस में मेट्रो बदलने की सुविधा होगी। येलो लाइन के बाकी के हिस्से समयपुर बादली-कश्मीरी गेट और राजीव चौक-हुडा सिटी सेंटर पर रविवार को मेट्रो का संचालन अपने नियमित टाइम टेबल के मुताबिक होगा।
वहीं हाल ही में येलो लाइन को लेकर डीएमआरसी ने अपडेट दिया है कि कश्मीरी गेट से पटेल चौक तक की सेवाओं में जो देरी हो रही थी। उसकी सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। साथ ही तकनीकी कारणों से जो हेल्पलाइन सेवा 155370 उपलब्ध नहीं थी, उसको भी दुरुस्त कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications