Republic Day Delhi Metro Timing: 26 जनवरी को 3 बजे सुबह शुरू होगी मेट्रो? चेक करें कौन से रास्ते रहेंगे बंद
Republic Day Delhi Metro Timing: भारत अपने 77वें गणतंत्र दिवस के भव्य स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। सोमवार, 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर होने वाले ऐतिहासिक समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा और उत्साह चरम पर है। इस गौरवशाली अवसर पर परेड देखने जाने वाले लाखों दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक बार फिर विशेष प्रबंध किए हैं।
गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य समय से काफी पहले, यानी तड़के 3:00 बजे से ही शुरू होने की उम्मीद है। बीते साल भी दिल्ली मेट्रो ने सुबह 3 बजे से सेवाएं शुरू कर दी थी। हालांकि इस साल अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इसके साथ ही, समारोह के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी व्यापक रोड क्लोजर और डायवर्जन प्लान भी जारी करने की उम्मीद है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग बिना किसी बाधा के इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बन सकें और सुरक्षा में कोई सेंध न लगे।
Republic Day Metro Schedule: सुबह 3:00 बजे से मेट्रो, जानें पूरा शेड्यूल
गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत और सुरक्षा जांच की लंबी कतारों को देखते हुए DMRC ने ट्रेनों के समय में क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव-
अर्ली मॉर्निंग सर्विस: 26 जनवरी को सभी लाइनों (ब्लू, रेड, येलो, पिंक आदि) पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3:00 बजे से शुरू हो सकती है।
फ्रीक्वेंसी: सुबह 3:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलने की उम्मीद।
सामान्य समय: सुबह 6:00 बजे के बाद मेट्रो अपने रेगुलर वर्किंग डे टाइम टेबल के अनुसार संचालित हो सकती हैं।
विशेष सुविधा: गणतंत्र दिवस के आधिकारिक निमंत्रण पत्र या ई-टिकट धारकों के लिए मेट्रो यात्रा निःशुल्क हो सकती है (निर्धारित स्टेशनों से निकास पर कूपन की सुविधा) इस बारे में अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
Delhi Metro Alert: 27 जनवरी तक अतिरिक्त अलर्ट
77वें गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया गया है।सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच (Extra Frisking) की जा रही है, जो 27 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पर प्रवेश के लिए सामान्य से 15-20 मिनट का अतिरिक्त समय लेकर चलें।
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर रहेगा पहरा
ट्रैफिक पुलिस ने कर्तव्य पथ और परेड रूट के आसपास के इलाकों के लिए सख्त निर्देश:
सड़क बंदी: कर्तव्य पथ (विजय चौक से इंडिया गेट तक) पर 25 जनवरी की शाम से ही वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
परेड रूट: 26 जनवरी को सुबह 4:00 बजे से ही कर्तव्य पथ के आसपास के रास्तों को सील कर दिया जाएगा। उत्तर से दक्षिण दिल्ली जाने वाले लोग मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग या मथुरा रोड का उपयोग कर सकते हैं।
प्रमुख चौक: रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड से कर्तव्य पथ को पार करने की अनुमति परेड समाप्त होने तक नहीं होगी।
सी-हेक्सागन (इंडिया गेट): परेड के दौरान सुबह 9:15 बजे से इंडिया गेट क्षेत्र को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
Republic Day Advisory: आम जनता के लिए जरूरी निर्देश
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
सार्वजनिक परिवहन का उपयोग: ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से बचने के लिए मेट्रो का अधिक से अधिक उपयोग करें।
जल्दी निकलें: सुरक्षा जांच और भीड़ को देखते हुए घर से कम से कम 1-2 घंटे पहले निकलें।
वैकल्पिक रास्ते: नई दिल्ली और मध्य दिल्ली की यात्रा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाए गए रिंग रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।
Republic Day Parade Nearest Metro: कर्तव्य पथ जाने के लिए किस मेट्रो स्टेशन पर उतरें?
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए केंद्रीय सचिवालय (येलो और वॉयलेट लाइन) और उद्योग भवन (येलो लाइन) सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार, यमुना, कावेरी और कृष्णा जैसी उत्तरी दीर्घाओं के लिए केंद्रीय सचिवालय पर उतरें। वहीं, गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी दक्षिणी दीर्घाओं के लिए उद्योग भवन स्टेशन सबसे बेहतर विकल्प है।
ये भी पढ़ें: Republic Day Alert: दिल्ली समेत कई शहरों में तबाही की प्लानिंग! बांग्लादेशी आतंकियों की बड़ी साजिश का खुलासा












Click it and Unblock the Notifications