Republic Day Alert: दिल्ली समेत कई शहरों में तबाही की प्लानिंग! बांग्लादेशी आतंकियों की बड़ी साजिश का खुलासा
Republic Day Terror Alert: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले देश की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य आतंकी खतरों के साये में हैं। खुफिया एजेंसियों ने एक बेहद गंभीर इनपुट जारी किया है।
दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकी संगठन और बांग्लादेश स्थित कट्टरपंथी गुट देश के प्रमुख शहरों को दहलाने की बड़ी साजिश रच रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) इस बार एक नई रणनीति पर काम कर रही है।

Republic Day Alert: सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सक्रिय स्थानीय गैंगस्टरों और उनके गुर्गों का इस्तेमाल 'फुट सोल्जर्स' के रूप में करने की योजना है। विदेशी धरती से ऑपरेट हो रहे खालिस्तानी हैंडलर इन आपराधिक नेटवर्कों के जरिए आंतरिक सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश में हैं।
Republic Day Alert: स्लीपर सेल पर पैनी नजर
एजेंसियों को इनपुट मिला है कि कुछ स्लीपर सेल और कट्टरपंथी युवाओं को खालिस्तान समर्थक विचारधारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। ये तत्व सोशल मीडिया और डार्क वेब के जरिए विदेशों में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में हैं। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय गिरोहों और खालिस्तानी आतंकियों के बीच बढ़ते ऑपरेशनल लिंक ने सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ा दी है।
लाल किला और संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल
पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार धमाके (जिसमें 15 लोगों की जान गई थी) से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस इस बार कोई जोखिम नहीं उठा रही है। जनवरी के पहले 15 दिनों में लाल किला, कश्मीरी गेट आईएसबीटी, चांदनी चौक और मेट्रो स्टेशनों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में चार बड़ी मॉक ड्रिल की गईं। होटलों, गेस्ट हाउसों और किराएदारों के वेरिफिकेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस परेड और सुरक्षा घेरा
कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड के लिए मल्टीलेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सेना के विशेष दस्तों के साथ-साथ एनएसजी (NSG) और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एआई (AI) आधारित सीसीटीवी कैमरों और एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications