Delhi Metro Renamed: दिल्ली के इस बिजी मेट्रो स्टेशन का बदल गया नाम, जानें क्या होगा?
Delhi Metro Name Changed: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राजधानी दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है।
इस फैसले के पीछे यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी और भ्रम को दूर करने की मंशा बताई जा रही है। क्या होगा मयूर विहार मेट्रो स्टेशन का नया नाम...

Mayur Vihar Pocket 1 Metro Station: नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?
मयूर विहार को अब यह स्टेशन 'श्रीराम मंदिर मयूर विहार' के नाम से जाना जाएगा।दरअसल, मयूर विहार इलाके में पहले से ही दो मेट्रो स्टेशन मौजूद हैं-मयूर विहार पॉकेट-1 और मयूर विहार फेज-1। दोनों स्टेशनों के नाम काफी मिलते-जुलते होने की वजह से यात्रियों को अक्सर कंफ्यूजन का सामना करना पड़ता था। कई बार यात्री गलती से गलत स्टेशन पर उतर जाते थे, जिससे उनका समय खराब होता था और असुविधा भी बढ़ जाती थी। खासतौर पर बुजुर्ग यात्रियों, नए मेट्रो यूजर्स और बाहर से आने वाले लोगों को इस वजह से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती थी।
Delhi Metro नाम बदलने कीस्ट्रीट नेम्स अथॉरिटी ने दी सिफारिश
सूत्रों के मुताबिक, मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की सिफारिश स्ट्रीट नेम्स अथॉरिटी (SNA) द्वारा की गई है। यह अथॉरिटी दिल्ली सरकार के अंतर्गत काम करने वाली एक 29 सदस्यीय संस्था है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करते हैं।
SNA का काम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली में सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों के नाम तय करना या उनमें बदलाव करना है। हालांकि, नगर निगम (MCD) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) इसके दायरे में नहीं आते।
स्थानीय पहचान से जुड़ा नया नाम
बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन के पास स्थित श्रीराम मंदिर इलाके की एक प्रमुख पहचान है। इसी वजह से नए नाम में स्थानीय धार्मिक और सामाजिक पहचान को शामिल किया गया है। इससे न सिर्फ स्टेशन की पहचान और स्पष्ट होगी, बल्कि यात्रियों को दिशा समझने में भी मदद मिलेगी।
यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
दिल्ली में इससे पहले भी कई जगहों और मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि ऐसे फैसलों का मकसद आम लोगों की सुविधा बढ़ाना, स्थानीय पहचान को मजबूत करना और भ्रम की स्थिति खत्म करना होता है।
अब मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन को 'श्रीराम मंदिर मयूर विहार' के नाम से जाना जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और मेट्रो यात्रा पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होगी।
-
Soldierathon के चलते Delhi Metro ने बदला शेड्यूल, कितने बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा, किन लाइनों पर होगा असर? -
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया -
LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम












Click it and Unblock the Notifications