MCD Results 2022: वे सीटें जहां जीत का अंतर 200 वोट से भी कम रहा, जानें किस पार्टी के खाते में गई ये सीट

दिल्ली नगर निगम चुनाव का परिणाम आ गया है। आप ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। बीजेपी जहां 15 साल से एमसीडी की कुर्सी पर काबिज थी, आप ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है।

दिल्ली एमसीडी रिजल्ट 2022

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) ने सालों से एमसीडी की कुर्सी पर बैठी बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। आप की झाड़ू जबरदस्त चली है। 15 साल से बीजेपी एमसीडी की कुर्सी पर काबिज थी, इस बार आप की आंधी में बीजेपी उड़ गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे आप की सबसे बड़ी जीत बताई है।

12 में से 8 सीट पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

वहीं, 250 सीट में से 12 वार्ड ऐसे हैं, जहां जीत का अंतर 200 से कम रहा। इन 12 सीटों में से 8 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि चार सीट पर आप ने कब्जा जमाया। 200 से कम वोटों के अंतर वाले अन्य वार्डों में शकूर पुर (जहां भाजपा 104 मतों से जीती), मोलरबंद (जहां आप ने 127 मतों से जीती), रघुबीर नगर (भाजपा 146 मतों से जीती), अशोक विहार (जहां भाजपा 104 मतों से जीती) बीजेपी 156 वोटों से जीती, देवली (बीजेपी 164 वोटों से जीती), बुराड़ी (बीजेपी 173 वोटों से जीती), केशोपुर (बीजेपी 176 वोटों से जीती), मंडावली (बीजेपी 186 वोटों से जीती) और आदर्श नगर, जहां आप ने 187 वोटों से जीत दर्ज की।

केजरीवाल का जबरदस्त जीत

दिल्ली नगर निगम के कुल 250 सीटों पर मतदान कराया गया। यहां सामान्य बहुमत के लिए कम से कम 126 वार्ड में जीत जरूरी है और आम आदमी पार्टी ने यह आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। बीजेपी इससे काफी पीछे है। कांग्रेस का तो आंकड़ा दहाई अंकों में भी नहीं पहुंच पा रहा है। अगर वोट शेयर के हिसाब से देखें तो आम आदमी पार्टी को जहां 42% से अधिक वोट मिले हैं, वहीं भाजपा का ग्राफ 39% से अधिक रहा है। कांग्रेस को करीब 12% वोट मिलते नजर आ रहे हैं।

जीत के बाद क्या बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, इतनी बड़ी जीत, इतनी शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव और परिवर्तन के लिए दिल्ली को लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे और भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की जिम्मेदारी भी हमें दे दी। जो भी जिम्मेदारी उन्होंने हमें दी। हमने लाखों करोड़ों बच्चों का भविष्य बनाया। हमने लोगों के इलाज का इंतजाम किया। लोगों ने हमें बिजली की जिम्मेदारी दी तो हमने बिजली को सुधारा। आज दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे को सफाई की जिम्मेदारी दी है तो हम उसे पूरा करेंगे। आपके प्यार और विश्वास का ऋण चुका नहीं पाऊंगा। मैं आपके भरोसे को कायम रखूं ऐसी हमारी कोशिश रहेगी।

यह भी पढ़ें- MCD Election Result 2022: बीजेपी ने एमसीडी चुनाव के विजयी पार्षदों के साथ की बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+