MCD Election Result 2022: बीजेपी ने एमसीडी चुनाव के विजयी पार्षदों के साथ की बैठक
250 वार्डों वाली एमसीडी चुनाव में इस AAP ने 134 सीटों पर जीत हासिल की और भाजपा ने 104 पर ही सिमट कर रह गई।जिसके बाद भाजपा मुख्यालय पर विजयी पार्षदों की बैठक भाजपा ने की

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 15 साल बाद भाजपा को सत्ता से बेदखल करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों में प्रचंड जीत जीत हासिल की है। दिल्ली के 250 वार्डों में से, AAP ने 134 सीटों पर जीत हासिल की और भाजपा ने 104 पर ही सिमट कर रह गई। वहीं कांग्रेस ने 9 और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
वहीं भाजपा ने इस चुनाव परिणाम के बाद बुधवार शाम साढ़े पांच बजे भाजपा मुख्यालय में अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके अलावा एमसीडी चुनाव में पार्टी के विजयी पार्षदों की एक और बैठक बुलाई गई है।
राष्ट्रीय राजधानी के नागरिक निकाय चुनावों में कुल 250 वार्डों में से 134 सीटों पर आप ने जीत कर भाजपा के 15 साल के शासन को उखाड़ फेंक दिया है। बीजेपी ने 104 वार्डों में जीत हासिल की, जिसका अर्थ है कि दिल्ली में उसका आधार लगातार घटता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications