दिल्ली में MCD चुनाव के लिए 04 दिसंबर को होगा मतदान, 07 दिसंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (MCD Election 2022) यानी एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए 04 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि रिजल्ट 07 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि 68 निर्वाचन क्षेत्रों में दिल्ली नगर निगम का अधिकार क्षेत्र है। इनमें 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। जबकि 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए भी रिजर्व रहेंगी।

Recommended Video

    Delhi MCD Election 2022: 4 December को नगर निगम के चुनाव, 7 दिसंबर को नतीजे | वनइंडिया हिंदी *News
    mcd election

    एमसीडी पर पिछले 15 साल से है भाजपा का कब्जा
    दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 साल से भाजपा काबिज है। यही वजह है कि इस बार भी पार्टी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, आम आदमी पार्टी इस बार भाजपा को कड़ी चुनौती दे रही है। एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज किया जा सके, इसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत भी झोंक दी है।

    वोटिंग के लिए किया गया है 55000 से ज्यादा ईवीएम का इंतजाम
    दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों को घोषित करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि वोटिंग के लिए 55000 से ज्यादा ईवीएम की मशीनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नोटा होगा। इसके अलावा बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों का फोटो भी लगा रहेगा। चुनाव सकुशल हो, इसके लिए 1 लाख से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसमें 650 से ज्यादा रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य लोग होंगे।

    दिल्ली नगर निगम में ये है सीटों का गणित
    दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटें हैं। वहीं, 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। जबकि 50 फीसदी सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा गया था कि जो लोग 1 जनवरी 2022 तक मतदाता बने थे, वहीं लोग एमसीडी इलेक्शन में वोट डाल सकेंगे।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार पर भाजपा का हमला, कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर पैसा गबन करने का लगाया आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+