दिल्ली सरकार पर भाजपा का हमला, कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर पैसा गबन करने का लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कंस्ट्रक्शन वर्कर को लेकर दिल्ली की आप सरकार पर हमला बोला है। पात्रा ने कहा है कि दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर 9 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। लेकिन इनमें 2 लाख फर्जी वर्कर थे। क्योंकि इनमें से 6500 से ज्यादा वर्कर के मोबाइल नंबर एक ही थे। पात्रा ने कहा दिल्ली सरकार की तरफ से फर्जी मजदूरों के नाम पर पैसा उठाया गया।

Almost 9 lakh people were registered as construction workers by AAP b/w 2018-2021, of which almost 2 lakh were fake as per an investigation. Here, 65000 construction workers had only one mobile number & this is how the fraud took place: BJP national spox Sambit Patra (1/2) pic.twitter.com/r9TxwIDKPz
— ANI (@ANI) November 4, 2022
मजदूरों को 5000 रुपए महीना देने का सरकार ने किया है ऐलान
दिल्ली में वायु प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से केंद्र सरकार ने कंस्ट्रक्शन वर्क पर रोक लगा दिया है। वहीं, मजदूरों का खर्च चलता रहे, इसलिए राज्य सरकार की तरफ से उन्हें 5000 रुपए महीने का देने का ऐलान किया गया है। ऐसे में जितने महीने कंस्ट्रक्शन का काम नहीं होगा, उतने महीने सरकार की तरफ से मजदूरों को 5000 रुपए दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने श्रम मंत्रालय को आदेश दे दिया है।
आमागी आदेश तक कंस्ट्रक्शन वर्क पर है रोक
दिवाली के बाद से दिन-ब-दिन दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। इसके चलते केंद्र सरकार की वायु गणवत्ता समिति ने 30 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में आवश्यक प्रोजेक्ट के कार्यों को छोड़कर अन्य पर रोक लगा दी है। इसके तहत नए निर्माण, तोड़फोड़ और खनन समेत अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। हालांकि, राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, रेलवे और मेट्रो समेत अन्य जरूरी कार्य पहले की तरह संचालित होते रहेंगे।
दिवाली के बाद हर साल दिल्ली में होती है यही स्थिति
दिवाली के बाद हर साल दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इस बार दिल्ली सरकार की तरफ से दावा किया गया था कि पिछले कई वर्षों की अपेक्षा इस बार दिल्ली की हवा दिवाली के अगले दिन साफ है। इसके पीछे दिल्ली में पटाखों पर बैन, हवा का तेज चलना, दिवाली का पहले पड़ जाना सहित कई कारक बताए गए थे। लेकिन दिवाली के 10 दिन बाद ही स्थिति खराब हो गई है और वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- Delhi में कल से प्राइमरी स्कूल बंद, लेकिन CM केजरीवाल ने कहा-प्रदूषण के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं












Click it and Unblock the Notifications