Delhi High Court: 'कुंडली नहीं मिली’ कहकर शादी से इनकार अपराध? दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी क्यों अहम
Delhi High Court Marriage False Promise Sex: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति शादी का भरोसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता है और बाद में कुंडली न मिलने का हवाला देकर शादी से इनकार करता है, तो यह आचरण आपराधिक अपराध की श्रेणी में आ सकता है। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में यह देखा जाएगा कि क्या महिला की सहमति धोखे या झूठे शादी के वादे के आधार पर ली गई थी।
यह टिप्पणी जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने जयंत वत्स बनाम राज्य (NCT of Delhi) मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए की। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज है।

अदालत के अनुसार, रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से यह संकेत मिलता है कि आरोपी ने पहले महिला को यह भरोसा दिया था कि दोनों की कुंडलियां मिल चुकी हैं और शादी में कोई बाधा नहीं है।
Jayant Vats vs State Delhi Case में अदालत की तीखी टिप्पणी: शुरुआत में क्यों नहीं देखी कुंडली?
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आरोपी के तर्क को खारिज करते हुए बेहद तार्किक सवाल उठाए। अगर कुंडली मिलान इतना ही महत्वपूर्ण था, तो शारीरिक संबंध बनाने से पहले इसे आधार क्यों नहीं बनाया गया? शारीरिक संबंध स्थापित करने के बाद कुंडली का मुद्दा उठाना आरोपी की नीयत और वादे की सत्यता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
अदालत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पहले कहता है कि सब कुछ ठीक है और बाद में उसी मुद्दे को बहाना बनाता है जिसे वह सुलझा हुआ बता चुका था, तो यह 'सहमति' (Consent) को प्रभावित करता है। ऐसी सहमति को 'धोखे से प्राप्त सहमति' माना जाएगा।
व्हाट्सऐप चैट्स का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने महिला से यहां तक कहा था कि कल ही शादी कर रहे हैं हम जिससे यह संदेश जाता है कि विवाह तुरंत होने वाला है। हालांकि, बाद में आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए कुंडली न मिलने का तर्क दिया। अदालत ने इसे आरोपी के पहले के बयानों और आश्वासनों के विपरीत माना।
कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?
जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने कहा,कुंडली न मिलने के आधार पर बाद में शादी से इनकार करना, जबकि पहले इसके विपरीत आश्वासन दिए गए हों, prima facie इस बात पर सवाल खड़ा करता है कि शादी का वादा कितना वास्तविक और ईमानदार था।
कोर्ट ने आगे कहा कि यदि कुंडली मिलान आरोपी के लिए निर्णायक महत्व रखता था, तो यह मुद्दा शुरुआत में ही स्पष्ट किया जाना चाहिए था शारीरिक संबंध स्थापित करने से पहले। बाद में इस आधार पर शादी से मुकरना यह संकेत देता है कि महिला की सहमति संभवतः झूठे आश्वासन या धोखे से प्राप्त की गई।
What is Section 69 BNS: क्या है धारा 69 BNS
अदालत ने स्पष्ट किया कि BNS की धारा 69 विशेष रूप से ऐसे मामलों से संबंधित है, जहां किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध धोखे या झूठे विवाह वादे के आधार पर बनाए जाते हैं। इस स्तर पर आरोपी का आचरण इसी धारा के अंतर्गत अपराध बनता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने पहले आरोपी और उसके परिवार की ओर से मिले नए शादी के आश्वासन पर अपनी शिकायत वापस ले ली थी। लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने बाद में कुंडली न मिलने का हवाला देकर विवाह से इनकार कर दिया।
इन सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया यह मामला धोखे से सहमति प्राप्त करने का बनता है, इसलिए जमानत देने का कोई आधार नहीं है। इस मामले में आरोपी की ओर से सीनियर एडवोकेट संदीप शर्मा ने, अधिवक्ता कुलदीप चौधरी और अमित चौधरी के साथ पैरवी की। वहीं राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक (APP) नरेश कुमार चाहर अदालत में पेश हुए।
क्यों अहम है यह फैसला
यह फैसला उन मामलों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं और बाद में सामाजिक या पारिवारिक कारणों जैसे कुंडली न मिलना का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया जाता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे मामलों में कानून सख्ती से देखेगा कि कहीं महिला की सहमति छल और झूठे वादे से तो नहीं ली गई।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications