दिल्ली: सत्येंद्र जैन बोले- वैक्सीन के लिए राज्यों को नहीं, केंद्र सरकार को जारी करना चाहिए ग्लोबल टेंडर
नई दिल्ली, 13 मई। दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है लेकिन टीकाकरण अभियान को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के कई हिस्सों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम रोकना पड़ा है। केजरीवाल सरकार का कहना है कि उनके पास वैक्सीन की उपलब्ध नहीं है और ना ही केंद्र की तरफ से उन्हें कोई सहायता मिल रही है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अगर राज्यों को बाहर से ही वैक्सीन खरीदनी है तो केंद्र सरकार को ही यह काम करना चाहिए।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार से अपील की है कि राज्यों को उचित मात्रा में कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा, यदि राज्यों को बाहर से वैक्सीन खरीदना है, तो केंद्र ही सभी राज्यों को प्रदान करे। इसके अलावा दोनों वैक्सीन उत्पादक कंपनियों को अपना फॉर्मूला दूसरी टीका निर्माता कंपनियों के साथ साझा करना चाहिए ताकि बड़ी मात्रा में वैक्सीन तैयार की जा सके। सत्येंद्र जैन ने यह भी कहा कि वैक्सीन उत्पादक कंपनियों को 150 रुपए से अधिक कीमत में टीका बेचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में 72 लाख लोगों को देगी मुफ्त राशन, जल्द जारी होगा आदेश
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी केंद्र से गुजारिश की थी कि राज्यों को वैक्सीन की सप्लाई की जाए। उन्होंने दूसरे देशों में वैक्सीन के निर्यात पर भी सवाल उठाया था। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन की सप्लाई से इनकार कर दिया है, जिससे कि हमें दिल्ली के अंदर कोवैक्सीन के सेंटरों को बंद करना पड़ रहा है। सिसोदिया ने बताया कि हमारे पास वैक्सीन का जो रिजर्व स्टॉक है, वो भी खत्म हो गया है, इस वजह से दिल्ली के 17 स्कूलों में कोवैक्सीन के 100 से ज्यादा सेंटर बंद करने पड़े हैं। हालांकि सिसोदिया ने ये भी कहा कि कोविशील्ड के सेंटर अभी खुले रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications