अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में 72 लाख लोगों को देगी मुफ्त राशन, जल्द जारी होगा आदेश

नई दिल्ली, 13 मई: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार लॉकडाउन के इस समय में 72 लोगों को मुफ्त राशन देगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसको लेकर जल्दी ही आदेश जारी कर सकते हैं। दिल्ली में मई महीने में राशन सामान्य दरों पर बांटे जाने का आदेश खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने वापय ले लिया है। इस संबंध में अब नया आदेश जारी किया जाएगा, इसमें मुफ्त राशन बांटे जाने के निर्देश दिए जाने की उम्मीद है। ये फाइल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास पहुंच चुकी है।

 दिल्ली सरकार 72 लाख राशन कार्ड वाले लोगों को मुफ्त राशन देगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान किया है। Arvind kejriwal govt big decision 72 lakh will get free ration in delhi order issued soon

अरविंद केजरीवाल जल्दी ही मुफ्त राशन दिए जाने से संबंधित फाइल पर दस्तखत कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाइ) के तहत दो माह के लिए सरकारी राशन की दुकानों से मुफ्त राशन वितरण की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चार मई को दिल्ली के 72 लाख लाभार्थियों को मई-जून का राशन मुफ्त दिए जाने की घोषणा कर दी। लेकिन विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया कि कार्ड धारकों को राशन की कीमत देनी होगी।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक आयुक्त (वितरण) देशराज सिंह द्वारा जारी इस आदेश के पांच नंबर बिंदु में साफ कहा गया था कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत मई 2021 का राशन दो रुपये, गेंहू तीन रुपये चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो दी जाएगी। मीडिया में यह खबर आते ही भाजपा और कांग्रेस तो मुखर हो ही गईं, सरकार के स्तर पर भी विभाग के आला अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। इसी का नतीजा रहा कि 24 घंटे में ही विभाग ने अपना आदेश वापस ले लिया। इसके साथ ही वितरण को लेकर जल्द ही नया आदेश जारी करने के लिए कहा गया है।

विभागीय ऊहापोह के मई के 12 दिन बीतने के बाद भी राशन वितरण शुरू नहीं हो सका है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि राशन पर हो रही सियासत को देखते हुए अब मुफ्त राशन दिए जाने का निर्णय लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+