Delhi News: आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा, मंत्री आतिशी के अनशन के बाद हरियाणा ने पानी की सप्लाई घटाई

Delhi News: आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं हैं। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा पर दिल्ली को पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। मंत्री आतिशी का कहना है कि हरियाणा पानी होने के बाद भी दिल्ली में पानी नहीं भेज रहा है। इधर में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आतिशी के अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने पानी छोड़ना और कम कर दिया है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा की हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार झूठ बोल रही है। हरियाणा निरंतर पानी कम कर रहा है। इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि जब आतिशी अनशन पर बैठीं उस बीच तक तो 100 MGD की कमी पानी के उत्पादन के अंदर थी। किंतु उनके अनशन पर बैठने के बाद लगभग 17 MGD पानी हरियाणा ने और कम कर दिया। सौरभ भारद्वाज बताया कि यह तथ्य 21 जून के डेटा के हिसाब से है।

delhi news jpg

सौरभ भारद्वाज ने अपने बयान में कहा कि हरियाणा पहले 100 MGD कम पानी दे रहा था, किंतु लेकिन 21 जून को डेटा हमारे पास आया, तो पता चला कि हरियाणा 117 MGD पानी कम दे रहा है। इसका अर्थ है कि 17 MGD पानी की और कमी हरियाणा की तरफ से की गई है। लगभग 28,500 लोगों की पानी की आवश्यकता को 1 MGD पानी पूरा करता है। ऐसे में 17 MGD पानी की और कमी का अर्थ है कि हरियाणा सरकार ने जब से यह अनशन चल रहा है बीते तीन दिनों में 4 लाख 85 हजार लोगों के हिस्से का पानी रोका है, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें Delhi Water Crisis: 'बाल्टी लेकर पहुंचे, दिल्ली पुलिस बांट रही पानी', वाटर कैनन के इस्तेमाल पर तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+