Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi: रेखा सरकार का बड़ा ऐलान, श्रमिकों की बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, जानिए कब से होगी लागू?

Delhi Minimum Wages Hike News: दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ अब बीजेपी सरकार एक के बाद एक बड़ा फैसला कर रही है। इस कड़ी में रेखा सरकार ने काम करने वाले श्रमिकों के लिए खुशखबरी दी है। रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी में काम कर रहे सभी श्रेणियों के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सभी श्रेणियों के श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की घोषणा की है। नई मजदूरी दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। सरकार का यह कदम महंगाई के बढ़ते बोझ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि श्रमिकों को आर्थिक रूप से राहत मिल सके।

Delhi Minimum Wages Hike

संशोधित श्रमिक वेतन के अनुसार अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन अब 18,456 रुपये होगा, जबकि स्नातक और उससे अधिक योग्यता वाले श्रमिकों को 24,356 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

किसे कितना फायदा?

दिल्ली सरकार के इस फैसले से निर्माण स्थल, फैक्ट्रियों, दुकानों, और अन्य निजी क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। जानिए किस श्रेणी के श्रमिक को कितनी मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

श्रेणी पहले वेतन (₹) नया वेतन (₹) बढ़ोतरी (₹)
अकुशल श्रमिक 18,066 18,456 +390
अर्ध-कुशल श्रमिक 19,929 20,371 +442
कुशल श्रमिक 21,917 22,411 +494
मैट्रिक पास नहीं 19,929 20,371 +442
मैट्रिक पास, ग्रेजुएट नहीं 21,917 22,411 +494
ग्रेजुएट या उससे अधिक 23,836 24,356 +520

Delhi Old Vehicles: दिल्ली में नहीं मिलेगा पेट्रोल! पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने की नीति जल्द होगी लागू

दिल्ली में लाखों मजदूरों को सरकार के इस फैसले से सीधा फायदा मिलेगा। छोटे मजदूरों से लेकर ग्रेजुएट योग्यताओं वाले कर्मचारियों तक, सभी की मासिक आय में इजाफा होगा। यह न सिर्फ महंगाई से राहत देगा बल्कि एक बेहतर जीवन की ओर भी कदम होगा।

अगर मिल रही है कम मजदूरी तो क्या करें?

सरकार ने साफ किया है कि कोई भी श्रमिक यदि नई दरों से कम वेतन पाता है, तो वह संबंधित जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त या उप श्रम आयुक्त से संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकता है। ये अधिकारी न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत अधिकृत हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+