Delhi Old Vehicles: दिल्ली में नहीं मिलेगा पेट्रोल! पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने की नीति जल्द होगी लागू
Delhi Old Vehicles: दिल्ली में पुरानी कारों के लिए 'ईंधन नहीं नीति' जल्द ही लागू होगी, अधिकांश ईंधन स्टेशनों पर वाहनों की जांच के लिए कैमरे लगाए जाएंगे।
दिल्ली में पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने की नीति जल्द लागू होगी। दिल्ली में 477 ईंधन रिफिलिंग स्टेशनों पर वाहनों की आयु का पता लगाने वाली प्रणाली लगी हुई है, सरकार वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 'अधिक आयु वाले वाहनों के लिए ईंधन नहीं' नीति लागू करने से केवल 23 स्टेशन दूर है।

पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने की नीति जल्द होगी लागू
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार पर्यावरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 372 पेट्रोल पंपों और 105 सीएनजी रिफिलिंग स्टेशनों पर यह उपकरण लगाया जा चुका है और बाकी स्टेशनों पर भी अगले 10 से 15 दिनों में यह प्रणाली लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि अप्रैल के अंत तक यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
सरकार ने शुरू में इस नीति को 1 अप्रैल को लागू करने की योजना बनाई थी
दिल्ली सरकार ने शुरू में इस नीति को 1 अप्रैल को लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन सभी स्थानों पर उपकरण नहीं लगाए जाने के कारण यह समयसीमा आगे बढ़ा दी गई है। मार्च में, दिल्ली सरकार ने अपनी योजना का खुलासा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में ईंधन पंप क्रमशः 15 और 10 साल से पुराने वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं देंगे। गौरतलब है कि शहर में ऐसे 500 ईंधन रिफिलिंग स्टेशन हैं।
सरकार के इस कदम का उद्देश्य वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को रोकना और शहर में वायु प्रदूषण को कम करना है। 'ओवरएज वाहनों के लिए ईंधन नहीं' नीति को लागू करने के लिए, ईंधन स्टेशनों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे लगाए जा रहे हैं जो पंजीकरण वर्ष के आधार पर वाहनों की आयु की पहचान करेंगे।
यह भी पढ़ें- Delhi Today: आप नेता सौरभ भरद्वाज ने क्यों कहा ये दिल्ली है 'फुलेरा की पंचायत' नहीं? जानिए राजधानी की सब अपडेट
ये कैमरे यह भी पता लगाएंगे कि किसी वाहन के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र है या नहीं। यदि किसी वाहन को ओवरएज या प्रदूषण मानदंडों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो पेट्रोल पंप परिचारकों को सतर्क कर दिया जाएगा और ईंधन भरने से मना कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications