'दिल्ली की दिवाली' कार्यक्रम में इस बार राम मंदिर भी देगा दिखाई, यूपी चुनाव को साधने की तैयारी में केजरीवाल

दिल्ली सरकार 'दिल्ली की दिवाली' समारोह के हिस्से के रूप में त्यागराज स्टेडियम परिसर में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नकल बना रही है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर। दिल्ली सरकार 'दिल्ली की दिवाली' समारोह के हिस्से के रूप में त्यागराज स्टेडियम परिसर में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नकल बना रही है। यह नकल हूबहू अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से मेल खाएगी। 30 फुट ऊंचे और 80 फुट चौड़े इस मंदिर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री 4 नवंबर को दिवाली पूजा उत्सव मनाएंगे।

 Ram temple

इस स्टेज का निर्माण कार्य उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का चयन किया गया था, जो इसकी देखरेख कर रही है। पिछले साल दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से उन्होंने भगवान राम को लेकर कई संदर्भ दिए हैं।

यह भी पढ़ें: अब इस तारीख को घोषित होगा एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2020 परीक्षा का रिजल्ट

इस साल मार्च में दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा था कि वह शहर में राम राज स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम सभी भगवान राम की पूजा करते हैं...वह अयोध्या के राजा थे। उनके शासन में जनता खुश थी और उसे सभी मूलभूत सुविधाएं मिलती थीं। यही राम राज कहता है... हम पिछले छह साल से दिल्ली में इस मॉडल को स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

यूपी चुनाव को साधने की कोशिश में केजरीवाल
राम मंदिर की नकल के निर्माण से अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर यूपी चुनाव को साधने की कोशिश में हैं। पिछले दो महीनों में केजरीवाल ने अयोध्या का दौरा भी किया है। यहां तक की बुधवार को दिल्ली कैबिनेट ने अयोध्या को भी तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल करने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम की शुरुआत 2019 में हुई थी। उस दौरान दिल्ली सरकार ने सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में लेजर शो सहित चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम लोगों को पटाखे न फोड़ने और शाम में इस कार्यक्रम में शामिल होने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+